• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ हैंडसेट 19 अप्रैल को होंगे भारत में लॉन्च

सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ हैंडसेट 19 अप्रैल को होंगे भारत में लॉन्च

सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ हैंडसेट 19 अप्रैल को होंगे भारत में लॉन्च
ख़ास बातें
  • यह जानकारी सैमसंग मोबाइल इंडिया के ट्विटर हैंडल से दी गई
  • गैलेक्सी एस8 में है 5.8 इंच का क्वाडएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले
  • भारत में एक्सीनॉस 8895 चिपसेट वाले मॉडल को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ को भारत में 19 अप्रैल को लॉन्च करेगी। यह जानकारी सैमसंग मोबाइल इंडिया के ट्विटर हैंडल से दी गई। याद रहे कि इन दोनों ही स्मार्टफोन को मार्च महीने के अंत में न्यूयॉर्क में गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में पेश किए गए थे। दूसरी तरफ, भारत में सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन पहले ही शुरू हो चुका है।

(पढ़ें: Samsung Galaxy S8 और Galaxy S8+ के टॉप फ़ीचर)

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 5.8 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x2960 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी एस8+ में 6.2 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x2960 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। कंपनी ने इन्हें इनफिनिटी डिस्प्ले का नाम दिया है। डिस्प्ले का आसपेक्ट अनुपात 18:9 है। हमें एलजी जी6 में इसी अनुपात वाला डिस्प्ले देखने को मिला था। दोनों ही स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल के 'डुअल पिक्सल' रियर कैमरे हैं। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा।


सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ में क्वालकॉम का लेटेस्ट स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट है। भारत में एक्सीनॉस 8895 चिपसेट वाले मॉडल को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। दोनों ही स्मार्टफोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आते हैं। और दोनों ही हैंडसेट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे।

गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ में क्रमशः 3000 एमएएच और 3500 एमएएच की बैटरी है। ये फोन नए गियर 360 के साथ चलेंगे जिसे इस इवेंट में पेश किया गया। गैलेक्सी एस8 का डाइमेंशन 148.9x68.1x8 मिलीमीटर और वज़न 155 ग्राम है। गैलेक्सी एस8+ का डाइमेंशन 159.5x73.4x8.1 मिलीमीटर है और वज़न 173 ग्राम।

Samsung Galaxy S8 और Galaxy S8+ के कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी (2.4 गीगाहर्ट्ज़, 5 गीगाहर्ट्ज़), ब्लूटूथ वी5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी और जीपीएस शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, जायरोस्कोप, हार्ट रेट सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैंडसेट का हिस्सा हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • कमियां
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
डिस्प्ले5.80 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 8895
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • कमियां
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 8895
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  8. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  10. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »