Samsung Galaxy S8 और Galaxy S8+ लॉन्च, जानें इन फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बारे में

Samsung Galaxy S8 और Galaxy S8+ लॉन्च, जानें इन फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बारे में
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 5.8 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है
  • दोनों ही फोन इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ आते हैं
  • इन हैंडसेट में क्वालकॉम का लेटेस्ट स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने बुधवार को अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S8 और Galaxy S8+ से पर्दा उठा लिया। सैमसंग Galaxy S8और Samsung Galaxy S8+ की बिक्री अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 21 अप्रैल से शुरू होगी। ये फोन मिडनाइट ब्लैक, ऑर्चिड ग्रे, आर्कटिक सिल्वर, कोरल ब्लू और मैपल गोल्ड कलर में उपलब्ध होंगे।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 5.8 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x2960 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। वहीं, Samsung Galaxy S8+ में 6.2 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x2960 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। कंपनी ने इन्हें इनफिनिटी डिस्प्ले का नाम दिया है। डिस्प्ले का आसपेक्ट अनुपात 18:9 है। हमें एलजी जी6 में इसी अनुपात वाला डिस्प्ले देखने को मिला था। दोनों ही स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल के 'डुअल पिक्सल' रियर कैमरे हैं। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलेगा।
 
Samsung_Galaxy_S8

Samsung Galaxy S8 और Galaxy S8+ में क्वालकॉम का लेटेस्ट स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट है। ये स्मार्टफोन चुनिंदा मार्केट में एक्सीनॉस 8895 चिपसेट के साथ आएंगे। भारत भी इन मार्केट में से एक है। दोनों ही स्मार्टफोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आते हैं। और दोनों ही हैंडसेट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे।


Galaxy S8 और Galaxy S8+ में क्रमशः 3000 एमएएच और 3500 एमएएच की बैटरी है। ये फोन नए गियर 360 के साथ चलेंगे जिसे इस इवेंट में पेश किया गया। गैलेक्सी एस8 का डाइमेंशन 148.9x68.1x8 मिलीमीटर और वज़न 155 ग्राम है। गैलेक्सी एस8+ का डाइमेंशन 159.5x73.4x8.1 मिलीमीटर है और वज़न 173 ग्राम।

Samsung Galaxy S8 और Galaxy S8+ के कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी (2.4 गीगाहर्ट्ज़, 5 गीगाहर्ट्ज़), ब्लूटूथ वी5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी और जीपीएस शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, जायरोस्कोप, हार्ट रेट सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर हैंडसेट का हिस्सा हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • कमियां
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
डिस्प्ले5.80 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 8895
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • कमियां
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 8895
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. जापान ने बनाया 'इंसानों का फ्रिज'! वीडियो शेयर कर हर्ष गोयनका बोले- इसे हर सड़क किनारे लगा देना चाहिए
  2. iQOO Z11 में मिलेगा नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल, भारत में इस महीने होगा लॉन्च
  3. WhatsApp पर ये गलती भर देगी फोन की स्टोरेज, सेटिंग में आज ही करें ये बदलाव, दो बार नहीं सेव होंगे फोटो
  4. रेगिस्तान में भी उगेंगे पेड़? 14 साल के बच्चे ने बनाया हवा से पानी निकालने वाला सिस्टम, ऐसे करता है काम
  5. Samsung Galaxy F70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: कौन सा है बेहतर?
  6. अब चाभी या बैग खोने की टेंशन नहीं! JioTag 2 ब्लूटूथ ट्रैकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Poco M8 Power कल होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  8. Flipkart Freedom Sale से पहले ₹6,499 सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 FE 5G
  9. Vivo S2 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  10. ₹25999 की शुरुआती कीमत में Samsung Galaxy F70 Pro 5G लॉन्च, मिलेंगे ऐसे गजब फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »