सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ तस्वीरों में

सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ तस्वीरों में
ख़ास बातें
  • जानें, सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ में क्या-कुछ है ख़ास
  • बिक्सबी सैमसंग का नया इंटेलिजेंट इंटरफेस है
  • सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 5.8 इंच का क्वाड एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है
विज्ञापन
दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ को लॉन्च कर दिया है। कंपनी को इन स्मार्टफोन से बहुत उम्मीदें हैं, खासकर गैलेक्सी नोट 7 की निराशा के बाद। डिस्प्ले, प्रोसेसर और कैमरा के अलावा अन्य विभाग में भी कंपनी ने कुछ नया करने की कोशिश की है। बिक्सबी, डेक्स और फेसियल रिकॉग्निशन जैसे अनोखे फ़ीचर लाए गए हैं।

आइए तस्वीरों के ज़रिए सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ के बारे में जानते हैं।
 
samsung

सैमसंग गैलेक्सी एस8 और सैमसंग गैलेक्सी एस8+ की बिक्री अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 21 अप्रैल से शुरू होगी। ये फोन मिडनाइट ब्लैक, ऑर्चिड ग्रे, आर्कटिक सिल्वर, कोरल ब्लू और मैपल गोल्ड कलर में उपलब्ध होंगे। 
 
samsung

सैमसंग गैलेक्सी एस8 में 5.8 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x2960 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी एस8+ में 6.2 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x2960 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है।
 
samsung

बिक्सबी सैमसंग का नया इंटेलिजेंट इंटरफेस है। इसे एक्सेस करने के लिए एस8 और एस8 प्लस में एक बटन को दबाना होगा। बिक्सबी का वॉयस फंक्शन सैमसंग के अपने ऐप के साथ कैमरा, कॉन्टेक्ट, गैलरी, मैसेज और सेटिंग्स जैसे फ़ीचर के साथ भी काम करेगा। बिक्सबी समय से साथ यूज़र की ज़रूरतों व रुचि को लेकर और समझदार होगा।
 
samsung

कई किस्म की बायोमैट्रिक तकनीक गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस का हिस्सा हैं। इनमें फिंगरप्रिंट स्कैनर, आइरिस स्कैनर और फेसियल रिकॉग्निशन शामिल हैं। इसका मतलब है कि आप चाहें तो फोन को फिंगरप्रिंट लॉक से सुरक्षित रख सकते हैं या सिर्फ देखकर डिवाइस को अनलॉक कर पाएंगे।
 
samsung

सैमसंग ने इवेंट में गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8 प्लस की कीमत का तो ऐलान नहीं किया। लेकिन वर्ज ने अमेरिकी कीमत का खुलासा ज़रूर किया है। वेरीजॉन वायरलेस के साथ गैलेक्सी एस8 की कीमत करीब 46,700 रुपये है और गैलेक्सी एस8 प्लस की करीब 54,500 रुपये। भारत में हैंडसेट की कीमत क्या होगी, इसका खुलासा स्थानीय मार्केट में लॉन्च के दौरान होगा।
 
samsung

तो ये थी सैमसंग गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8 + की चुनिंदा तस्वीरें।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • कमियां
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
डिस्प्ले5.80 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 8895
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Gorgeous looks and excellent construction quality
  • Brilliant displays
  • Phenomenal camera quality
  • Class-leading performance
  • कमियां
  • No flat screen option
  • Nearly unusable fingerprint reader
  • Software stuffed with unnecessary features
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 8895
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2960 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  2. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  3. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  8. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  9. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  10. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »