Samsung Galaxy S8 और Galaxy S8+ को लॉन्च कर दिया गया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग को इन फ्लैगशिप स्मार्टफोन से बहुत उम्मीदें हैं, खासकर गैलेक्सी नोट 7 की निराशा के बाद। कंपनी ने इन फोन में डिस्प्ले, प्रोसेसर और कैमरा में सुधार करने की कोशिश तो की है, साथ में बिक्सबी जैसे नए फ़ीचर भी पेश किए हैं।
सैमसंग 29 मार्च को होने वाले गैलेक्सी अनपैक्ड 2017 इवेंट से पहले माहौल बनाने का कोई मौका नहीं चूक रही। इस इवेंट में कंपनी के नए गैलेक्सी फ्लैगशिप हैंडसेट को लॉन्च किया जाएगा। दक्षिण कोरिया की यह कंपनी अपने फोन के कुछ अनोखे फ़ीचर को ओपिनियन पोल के ज़रिए प्रमोट कर रही है।
सैमसंग के अगले फ्लैगशिप गैलेक्सी एस8 को लॉन्च होने में कुछ हफ्ते ही बचे हैं। लेकिन स्मार्टफोन से जुड़ी लीक पहले से कहीं ज्यादा सामने आ रही हैं। इससे पहले हमने आने वाली डिवाइस की लीक हुई कीमत के बारे में बताया था। और अब एक नए लीक से इस फोन में फेशियल रिकग्निशन (चेहरे पहचानने वाली तकनीक) फ़ीचर होने का पता चला है।
सैमसंग के गैलेक्सी अनपैक्ड 2017 इवेंट में बस कुछ ही हफ्ते बचे हैं। लेकिन गैलेक्सी एस8 से जुड़ी लीक की संख्या लगातार बढ़ रही है। हाल ही में, गैलेक्सी एस8 की नई लीक तस्वीरों में हमें हैंडसेट की डिज़ाइन के साथ-साथ दूसरे फ़ीचर का भी पता चला।
सैमसंग के बहु-प्रतीक्षित गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ की नई तस्वीरें आधिकारिक लॉन्च इवेंट से पहले लीक हुई हैं। कंपनी इसी महीने गैलेक्सी अनपैक्ड 2017 इवेंट में इन फ्लैगशिप स्मार्टफोन को पेश करेगी। अब, एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया कि सैमसंग ने गैलेक्सी एस8 की उपलब्धता की तारीख बढ़ाकर 28 अप्रैल कर दी है।
सैमसंग के गैलेक्सी अनपैक्ड 2017 इवेंट भले ही अभी कुछ हफ्ते दूर हो। लेकिन इस इवेंट में लॉन्च होने वाले गैलेक्सी एस8 फ्लैगशिप फोन से जुड़ी लीक की कोई कमी नहीं है। लेटेस्ट लीक में दावा किया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी एस8 में लगभग बेज़ेल-लेस डिस्प्ले होगा जिसे 'इनफिनिटी डिस्प्ले' कहा जा सकता है।
सैमसंग ने खुलासा कर दिया है कि कंपनी अगले महीने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस8 लॉन्च करेगी। सैमसंग ने रविवार को हो बार्सिलोना में पुष्टि करते हुए बताया कि गैलेक्सी अनपैक्ड 2017 का आयोजन 29 मार्च को होगा, जहां कंपनी अपना अगला फ्लैगशिप गैलेक्सी एस8 लॉन्च करेगी।