Samsung Galaxy S24 Ultra में मिल सकता है iPhone 15 Pro Max से ज्यादा ब्राइट डिस्प्ले

इस सीरीज में Galaxy S24, S24+ और S24 Ultra शामिल हो सकते हैं। ये सीरीज इस वर्ष फरवरी में पेश की गई Galaxy S23 की जगह लेगी

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2023 22:47 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Galaxy S24, S24+ और S24 Ultra हो सकते हैं
  • सैमसंग के Galaxy S24 Ultra की क्वाड कैमरा यूनिट मिल सकती है
  • फोल्डेबल स्मार्टफोन के मार्केट में सैमसंग का पहला स्थान है

इस सीरीज के स्मार्टफोन्स की सेल्स जनवरी में शुरू हो सकती है

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung की Galaxy S24 सीरीज अगले वर्ष जनवरी में लॉन्च हो सकती है। इसमें Galaxy S24, S24+ और S24 Ultra शामिल हो सकते हैं। ये सीरीज इस वर्ष फरवरी में पेश की गई Galaxy S23 की जगह लेगी। इन स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ ऑनलाइन से जानकारी मिली है। 

टिप्सटर Ahmed Qwaider (@AhmedQwaider888) ने X पर एक पोस्ट में बताया है कि Galaxy S24 Ultra की क्वाड कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, एक अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का सेंसर, 5x टेलीफोटो लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का सेंसर और 10x टेलीफोटो लेंस के साथ 10 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। इसके रियर कैमरा सिस्टम में 8K पर वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए सपोर्ट होगा। इस टिप्सटर का यह भी दावा है कि इसकी कैमरा यूनिट AI सपोर्ट वाले ऑब्जेक्ट-अवेयर इंजन के साथ होगी। 

एक अन्य पोस्ट में इस टिप्सटर ने बताया है कि Galaxy S24 Ultra में 2,600 निट्स का पीक ब्राइटनेस लेवल होगा। यह iPhone 15 Pro Max के 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल से अधिक है। हाल ही में  टिप्सटर Ice Universe ने एक पोस्ट में कहा था कि Galaxy S24+ और Galaxy S24 Ultra में 8 GB और 12 GB के RAM वेरिएंट्स हो सकते हैं, जबकि Galaxy S24 में केवल 8 GB का RAM दिया जा सकता है। Galaxy S24 Ultra को बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर Snapdragon 8 Gen 3 SoC और 12 GB के RAM के साथ देखा गया है। 

इससे पहले The Elec की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि सैमसंग 17 जनवरी को अमेरिका के सैन जोस में Galaxy Unpacked इवेंट आयोजित कर सकती है। इसके साथ ही इन स्मार्टफोन्स के लिए प्री-ऑर्डर लेने शुरू किए जा सकते हैं। इनके लिए प्री-ऑर्डर देने वाले कस्टमर्स को 26 से 30 जनवरी के बीच हैंडसेट मिल सकते हैं। Galaxy S24 की सेल्स 30 जनवरी से शुरू हो सकती है। इस वर्ष की तीसरी तिमाही में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की शिपमेंट्स तिमाही आधार पर लगभग 215 प्रतिशत और वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 16 प्रतिशत बढ़ी हैं। इस मार्केट में सैमसंग की 75 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है। सैमसंग ने जुलाई में Galaxy Z Flip 5 और Galaxy Z Fold 5 को लॉन्च किया था। कंपनी को इन स्मार्टफोन्स के लिए मजबूत डिमांड मिल रही है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique design
  • Bright and accurate display
  • Good gaming performance
  • Excellent cameras, quality video recording
  • Solid battery life
  • Bad
  • Expensive
  • Still too large for most hands
  • Loaded with bloatware
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Compact design that?s hard to beat
  • Long-term software update commitment
  • Good performance, effective heat management
  • All-day battery life
  • IP68 rated
  • Bad
  • Only minor design changes
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3,900 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo T5x 5G फ्यूजन रेड वेरिएंट हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च
  2. OnePlus N6x कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony ने भारत में लॉन्च किए WH-1000XX हेडफोन्स और WF-1000XM6 ईयरबड्स, जानें कीमत
  2. OnePlus 16 का लॉन्च हुआ कंफर्म! मिल सकता है 165Hz+ रिफ्रेश रेट, 9000mAh बैटरी!
  3. Lava Virat V1 5G, Virat V1 की सेल शुरू, डिस्काउंट पर मिल रहे दोनों स्मार्टफोन
  4. PM Modi का AI वीडियो पड़ा भारी, Meta इंडिया के हेड पर केस दर्ज
  5. Moto Pad 70 Groove टैबलेट 10200mAh बैटरी, 13 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus N6x हुआ 13 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, कितनी है कीमत
  7. Asus Pad T3201 का भारत में लॉन्च, 144Hz OLED स्क्रीन, 8GB रैम, 9000mAh बैटरी, जानें कीमत
  8. Nothing Phone (4a) हो रहा ₹3,000 महंगा!, इस दिन से पहले खरीद लें सस्ता
  9. बच्चे ने गत्ते से बना दिया रोबोट, मां की भी करता है मदद! वीडियो वायरल
  10. Friendship Day 2026: पुराने तरीके छोड़ों सब्सक्रिप्शन,वाउचर से लेकर गेमिंग तक बेस्ट रहेंगे ये डिजिटल गिफ्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.