Amazon Great Indian Festival Sale 2026 चल रही है और अगर आप नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है।
Photo Credit: Amazon
Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में फोन पर जबरदस्त डील मिल रही है।
Amazon Great Indian Festival Sale 2026 चल रही है और अगर आप नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। आज हम ₹10 हजार के बजट में आने वाले स्मार्टफोन की बात कर रहे हैं, जिन्हें ई-कॉमर्स साइट पर जबरदस्त डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। अमेजन पर Itel Zeno 300, Lava Bold N2, Lava Bold N4 Lite, Zeno 100 Pro और Zeno 100 Lite पर छूट मिल रही है। आइए ₹10,000 में आने वाले स्मार्टफोन्स पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर और प्रभावी कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Itel Zeno 300
Itel Zeno 300 का 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹9,199 में मिल रहा है। बैंक ऑफर में एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (₹1,000 तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹8,280 हो जाएगी। Zeno 300 में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इसमें 6.56 इंच की HD+ 90Hz डिस्प्ले आती है। यह फोन ऑक्टा कोर Unisoc T7100 चिपसेट से लैस किया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 गो पर काम करता है।
Lava Bold N2
Lava Bold N2 के 4GB/64GB स्टोरेज वेरिएंट को अमेजन पर ₹9,699 में लिस्ट किया गया है। सेल के दौरान SBI क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (₹1,000 तक) पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹8,730 हो जाएगी। Bold N2 में 13 मेगापिक्सल का एआई ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले आती है। यह फोन 5,000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 10W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Lava Bold N4 Lite
Lava Bold N4 Lite का 3GB+32GB स्टोरेज वेरिएंट ₹8,399 में मिल रहा है। यह फोन 6.56 इंच की qHD डिस्प्ले से लैस किया गया है। इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। बैंक ऑफर में एसबीआई क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 10 प्रतिशत बचत हो सकती है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹7,560 हो जाएगी।
Zeno 100 Pro
Zeno 100 Pro में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन ऑक्टा कोर UNISOC प्रोसेसर से लैस किया गया है। इस फोन में मिलिट्री ग्रेड प्रोटेक्शन दिया गया है। यह फोन 6.6 इंच की 90Hz HD+ डिस्प्ले से लैस है। यह फोन एंड्रॉयड 15 गो पर काम करता है। 100 Pro का 3GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट ₹8,199 में लिस्ट है। ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान SBI क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (₹1,000 तक) मिल सकता है, जिससे प्रभावी कीमत ₹7,380 हो जाएगी।
Zeno 100 Lite
Zeno 100 Lite में ऑक्टा कोर UNISOC प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन का 2GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर ₹7,649 में लिस्ट है। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन 6.6 इंच की HD+ 90Hz डिस्प्ले से लैस है। सेल में एसबीआई क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट मिल सकता है, जिससे कीमत कम होकर ₹6,885 हो जाएगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत