भारत में फेस्टिव सीजन चल रहा है और ऐसे में क्रोमा पर सेल चल रही है, जिसमें iPhone 17 Pro पर अच्छा खासा डिस्काउंट मिल रहा है।
Photo Credit: Apple
iPhone 17 Pro में 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
भारत में फेस्टिव सीजन चल रहा है और ऐसे में ई-कॉमर्स साइट पर सेल चल रही है, जिनमे स्मार्टफोन्स पर अच्छा खासा डिस्काउंट मिल रहा है। आज हम iPhone 17 Pro पर मिलने वाले ऑफर की बात कर रहे हैं, लेकिन यह आईफोन Flipkart और Amazon पर सबसे सस्ता नहीं मिल रहा है। बल्कि क्रोमा पर धांसू डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हो रहा है। इस आईफोन में कंपनी ने 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल किया है। यहां हम आपको 17 Pro Max के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
iPhone 17 Pro (256GB स्टोरेज वेरिएंट) इस वक्त क्रोमा पर ₹1,26,990 में लिस्टेड है, जबकि इसे बीते साल सितंबर में ₹1,34,900 में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो IDFC बैंक क्रेडिट से भुगतान करने ₹5,000 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,21,990 हो जाएगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह आईफोन लॉन्च कीमत के मुकाबले में करीबन ₹13,000 सस्ता मिल रहा है।
iPhone 17 Pro में 6.3 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2622x1206 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है।
17 Pro में कंपनी ने एप्पल ए19 प्रो प्रोसेसर को शामिल किया है।
यह आईफोन iOS 26 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
17 Pro धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस किया गया है।
इस आईफोन के रियर में f/1.78 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन टेलीफोटो कैमरा है।
17 Pro में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
17 Pro में यूएसबी 3.0 टाइप सी पोर्ट, 5जी, वाई-फाई 7, ई-सिम सपोर्ट और ब्लूटूथ 6 मिलता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999