इस स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च की कम संभावना है। iQOO Neo 12 को चीन के बाहर चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में iQOO 16R के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर मॉडल नंबर - V2618A के साथ देखा गया था
Photo Credit: iQoo
इस स्मार्टफोन में 9,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है
बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo के सब-ब्रांड iQOO का नया स्मार्टफोन इस महीने लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने iQOO Neo 12 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन के साथ iQOO Pad Pro Mini को भी लाया जाएगा। iQOO Neo 12 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जाएगा। पिछले वर्ष अक्टूबर में पेश किए गए iQOO Neo 11 की यह जगह लेगा। iQOO Neo 12 को चीन के बाहर चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में iQOO 16R के तौर पर पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए एक्टिव कूलिंग फैन दिया जा सकता है।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट में iQOO ने आगामी स्मार्टफोन का फ्रंट पैनल दिखाया है। इस स्मार्टफोन में नैरो बेजेल्स के साथ फ्लैट डिस्प्ले है और इसमें फ्रंट कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिख रहा है। iQOO Neo 12 में 2K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले 185 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले Visionox से सोर्स किया गया है। इसमें PTSF टेक्नोलॉजी और ल्युमिनिसेंट मैटीरियल का इस्तेमाल हुआ है जिससे पावर की खपत कम होने और कलर रिप्रोडक्शन में सुधार का दावा किया गया है।
iQOO Neo 12 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में कंपनी का Q3 गेमिंग चिप भी मिलेगा। iQOO Neo 12 में 9,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए एक्टिव कूलिंग फैन हो सकता है। इससे गेमिंग जैसे टास्क के दौरान अधिक हीटिंग और थ्रॉटलिंग को रोकने में मदद मिलेगी।
इस स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च की कम संभावना है। iQOO Neo 12 को चीन के बाहर चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में iQOO 16R के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर मॉडल नंबर - V2618A के साथ देखा गया था। iQOO Neo 12 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट और Adreno 840 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM हो सकता है। इसमें Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 हो सकता है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 3,621 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 11,078 प्वाइंट्स का स्कोर दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च
आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ