Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस

Dell ने आज भारतीय बाजार में अपने नए लैपटॉप Dell Pro Essential 14 और Dell Pro Essential 15 लॉन्च कर दिए हैं।

Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस

Photo Credit: Dell

Dell Pro Essential 15 में 15 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Dell Pro Essential 14 की कीमत ₹85,500 है।
  • Dell Pro Essential 15 की कीमत ₹86,200 है।
  • Dell Pro Essential 14 में 14 इंच की FHD+ डिस्प्ले है।
विज्ञापन

Dell ने आज भारतीय बाजार में अपने नए लैपटॉप Dell Pro Essential 14 और Dell Pro Essential 15 लॉन्च कर दिए हैं। ये लैपटॉप 14 इंच और 15 इंच वेरिएंट में आते है। इन लैपटॉप को कंपनी ने कई धांसू फीचर्स से लैस किया है। डेल के इन लैपटॉप में Intel Core Series 3 चिपसेट और AMD Ryzen 200 सीरीज को शामिल किया गया है। आइए Dell Pro Essential 14 और Dell Pro Essential 15 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Dell Pro Essential 14 & Dell Pro Essential 15 Price

Dell Pro Essential 14 की कीमत ₹85,500 और Dell Pro Essential 15 की कीमत ₹86,200 है। Essential 14 और Essential 15 बिक्री के लिए भारत में dellstore.com पर उपलब्ध हैं। ये लैपटॉप सेलेस्टियल ब्लू और प्लेटिनम सिल्वर में आते हैं।

Dell Pro Essential 14 & Dell Pro Essential 15 Specifications

Dell Pro Essential 14 में 14 इंच की FHD+ डिस्प्ले है, जिसकी 400 निट्स ब्राइटनेस और 16:10 आस्पेक्ट रेशियो है। वहीं Dell Pro Essential 15 में 15 इंच की 2.5K डिस्प्ले है, जिसकी ब्राइटनेस 500 निट्स और 16:10 आस्पेक्ट रेशियो है। Pro Essential 14 में Intel Core Series 3 चिपसेट और Essential 15 में AMD Ryzen 200 सीरीज दी गई है। इन दोनों में 64GB तक रैम और 1TB SSD मिलती है। इन लैपटॉप में एचडी/फुलएचडी IR कैमरा मिलता है।

कनेक्टिविटी विकल्पों में दो यूएसबी-सी, दो यूएसबी-ए, एचडीएमआई, ऑडियो जैक और RJ-45 ईथरनेट शामिल है। ये लैपटॉप MIL-810H स्टैंडर्ड के साथ आते हैं। इनमें EPEAT गोल्ड क्लाइमेट+ और एनर्जी स्टार जैसे सर्टिफिकेशन मिलते हैं। सिक्योरिटी के लिए इन लैपटॉप में ट्रस्टेड प्लेटफॉर्म मॉड्युल (TPM) है जो कि एक हार्डवेयर बेस्ड सिक्योरिटी चिप है। इसके अलावा फिंगरप्रिंट रीडर या FHD IR कैमरा के जरिए बायोमैट्रिक लॉगिन मिलता है। यह मैकेनिकल कैमरा शटर से लैस है। इसके अलावा सिक्योरिटी लॉक स्लॉट दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  6. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  7. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  8. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  10. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »