सैमसंग गैलेक्सी नोट7 का उत्पादन रोका गया: रिपोर्ट

सैमसंग गैलेक्सी नोट7 का उत्पादन रोका गया: रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • दो यूएस कैरियर ने नए गैलेक्सी नोट7 की बिक्री व एक्सचेंज बंद कर दिया है
  • सैमसंग ने यह फैसला चीनी अथॉरिटी और अमेरिकी अथॉरिटी के सहयोग से लिया गया ह
  • सैमसंग विस्फोट के कारणों का पता लगा रही है
विज्ञापन
सैमसंग ने गैलेक्सी नोट7 स्मार्टफोन का उत्पादन बंद कर दिया गया है। सैमसंग ने यह फैसला नोट7 को वापस मंगाए जाने के बाद भेजी गई नई यूनिट में विस्फोट की खबरों के बाद लिया है। सोमवार को दक्षिण कोरियाई मीडिया ने रिपोर्ट दी कि टेक दिग्गज़ सैमसंग के लिए फोन वापस मंगाए जाने के बाद अब तक का सबसे बड़ा झटका साबित हुआ है।

सैमसंग द्वारा गैलेक्सी नोट7 का उत्पादन रोकने का यह फैसला अभी अस्थायी है। और इसे चीन व अमेरिका की अथॉरिटी के साथ मिलकर लिया गया है। सैमसंग की साझेदार कंपनी के एक अनाम सूत्र ने योनहैप न्यूज़ एजेंसी को बकाया कि दो अमेरिकी कैरियर ने नए गैलेक्सी नोट7 फोन को एक्सचेंज करने के साथ-साथ बेचना भी बंद कर दिया है। सैमसंग ने इस रिपोर्ट पर अभी कोई त्वरित टिप्पणी नहीं की है।

गैलेक्सी नोट7 के रीप्लेसमेंट के चलते दक्षिण कोरियाई कंपनी को एक बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है। दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी की छवि को इस पूरे नोट7 कांड से बडा नुकसान भी पहुंचा है। इसके अलावा ग्राहकों के लिए भी सुरक्षा का सवाल खड़ा हो गया है।

अमेरिका की नंबर 2 वायरलेस कैरियर एटीएंडटी ने रविवार को कहा कि कंपनी नए गैलेक्सी नोट7 का एक्सचेंज रोकेगी। नए रीप्लेस किए गए डिवाइस में भी आग लगने की खबरें आईं हैं। सैमसंग ने नए डिवाइस में सुरक्षित बैटरी होने का दावा किया था।

बता दें कि सैमसंग ने दो सितंबर को दुनियाभर के 10 बाजारों में 25 लाख गैलेक्सी नोट7 स्मार्टफोन को वापस मंगाए जाने का ऐलान किया था। कंपनी के इस फ्लैगशिप डिवाइस में दुनियाभर से विस्फोट की खबरें आई थीं। और इस विस्फोट की वजह बैटरी में आई खामी को माना गया था।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Galaxy Note 7, Samsung Recall, Smartphone, Mobiles, US
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »