सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 के धू-धू कर जलने वाला वीडियो हुआ वायरल

सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 के धू-धू कर जलने वाला वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन
सैमसंग गैलेक्सी नोट7 में विस्फोट की खबरें रुकने का नाम नहीं ले रहीं। अब यूट्यूब पर पोस्ट किए गए नोट7 के हादसे का एक वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो में बर्गर किंग रेस्तरां में गैलेक्सी नोट7 को जलते हुए दिखाया गया है।

बर्गर किंग की एक कर्मचारी मेज पर जल रहे सैमसंग गैलेक्सी नोट7 को हटाने की कोशिश कर रही है। कर्मचारी ने 'हीट रेजिस्टेंट' दस्ताने पहने हुए हैं। मेज पर रखे हुए नोट7 से धुआं निकल रहा है और वह हाथ मार-मारकर इसे बुझाने व मेज से हटाने की साफ कोशिश कर रही है। सैमसंग ने 2 सितंबर को दुनियाभर से इस स्मार्टफोन की 25 लाख यूनिट वापस लेन का ऐलान किया था। बैटरी में खामी के चलते इस स्मार्टफोन में विस्फोट की दुनियाभर से शिकायतें मिली थीं।

यूट्यूब पर इस वीडियो को एक ग्राहक ने अपलोड किया है। इस वीडियो को यूट्यूब पर 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।  यह गटना दक्षिण कोरिया में हुई है। महिला कर्मचारी कई कोशिश करने के बाद फोन को जमीन पर गिराने में कामयाब रहती है और उसके बाद फोन को उठाकर बाहर ले जाती है।


सैमसंग के एक प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि वीडियो में दिख रहा स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट7 ही है। आउटलेट के मैनेजर ने विकीट्री नामक न्यूज वेबसाइट को बताया कि उन्होंने सैमसंग से मेज को पहुंचे नुकसान का मुआवजा मांगा है।

सैमसंग द्वारा सोमवार को ही गैलेक्सी नोट7 का उत्पादन रोकने की भी खबरें आई हैं। गैलेक्सी नोट7 की रीप्लेस की गई यूनिट में भी विस्फोट के बाद कई अमेरिकी कैरियर ने इसकी बिक्री व एक्सचेंज बंद कर दिया है। गैलेक्सी नोट7 में आग पकड़ने की घटनाओं के बाद दक्षिण कोरिया की इस दिग्गज़ टेक कंपनी की छवि को खासा नुकसान पहुंचा है। याद रहे कि सैमसंग गैलेक्सी नोट7 को भारत में 59,990 रुपये में लॉन्च किया था। इसे भारत में 2 सितंबर से उपलब्ध कराया जाना था।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , samsung, samsung mobile, samsung galaxy note7, samsung note7
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »