डीजीसीए ने विमान में सैमसंग गैलेक्सी नोट7 ले जाने पर लगी रोक हटाई

डीजीसीए ने विमान में सैमसंग गैलेक्सी नोट7 ले जाने पर लगी रोक हटाई
विज्ञापन
भारत में सैमसंग गैलेक्सी नोट7 खरीदने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। डीजीसीए ने सैमसंग के गैलेक्सी नोट7 स्मार्टफोन के विमान में ले जाने पर लगी रोक हटा ली गई है। देश के लेकिन यह रोक सिर्फ उन्हीं डिवाइस से हटाई गई है जिन्हें 15 सितंबर 2016 के बाद खरीदा गया है।

बता दें कि इससे पहले डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने सितंबर में विमान में यात्रा करने वाले मुसाफिरों को सैमसंग गैलेक्सी नोट7 डिवाइस को विमान में ऑन करने या चार्ज ना करने की चेतावनी दी थी। डीजीसीए ने कहा था कि वे गैलेक्सी नोट7 को चेक-इन किए जाने वाले बैग में रखें।

डीजीसीए ने एक बयान जारी कर कहा कि 15 सितंबर से पहले खरीदे गए फोन पर बैन जारी रहेगा। बता दें कि सैमसंग ने दुनियाभर में खराब बैटरी की वजह फोन में विस्फोट के चलते गैलेक्सी नोट7 को वापस मंगा लिया है। फोन में साधारण चार्जिंग के दौरान विस्फोट होने की कई शिकायतें मिली हैं।

इससे पहले सैमसंग ने दुनियाभर में बिके 2.5 मिलियन गैलेक्सी नोट7 डिवाइस को वापस लेने का ऐलान किया था। सैमसंग ने यह कदम उन खबरों के बाद उठाया था जिनमें दुनियाभर से गैलेक्सी नोट7 में बैटरी की वजह से विस्फोट की खबरें आईं थीं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  5. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  6. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  7. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  8. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  9. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  10. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »