Samsung Galaxy M30s की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है। 6,000 एमएएच और 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे से लैस सैमसंग गैलेक्सी एम30एस के सामने कई चुनौतियां हैं। क्या Samsung Galaxy M30s खरीदने लायक स्मार्टफोन है?
Samsung Galaxy M30s की कीमत 13,999 रुपये से शुरू
प्राइमरी कैमरे से दिन में ली गईं तस्वीरें (फुल-साइज़ में देखने के लिए टैप करें)
दिन में वाइड-एंगल कैमरे से ली गई तस्वीर (फुल-साइज़ में देखने के लिए टैप करें)
Samsung Galaxy M30s से ली गईं तस्वीरें अच्छी आईं। ये फोन के एमोलेड डिस्प्ले पर दिखने में खूबसूरत लगीं। डेलाइट शॉट में औसत डिटेल देखने को मिले। ज़ूम इन करने पर पाया गया कि दूर के ऑब्जेक्ट पर लिखे टेक्स्ट पढ़े तो जा सकते हैं, लेकिन वे क्रिस्प नहीं थे। फोन लाइट मीटरिंग ठीक से करता है। लेकिन इसका डायनमिक रेंज बहुत अच्छा नहीं है। वाइड-एंगल कैमरा हर फ्रेम में ज़्यादा जानकारी डालता है। लेकिन प्राइमरी सेंसर से लिए गए शॉट की तुलना में डिटेल कम हो जाते हैं। हमें किनारे पर बैरल डिस्टॉर्शन भी देखने को मिली।
Samsung Galaxy M30s से कम रोशनी में ली गई तस्वीर (फुल-साइज़ में देखने के लिए टैप करें)
Samsung Galaxy M30s से नाइट मोड के साथ रात में ली गई तस्वीर। क्रॉप पर गौर करें। (फुल-साइज़ में देखने के लिए टैप करें)
कम रोशनी में ली गई तस्वीरों में डिटेल की कमी थी। ज़ूम इन करने पर ग्रेन्स साफ नज़र आ रहे थे। नाइट मोड इस्तेमाल करने पर फोटोज़ ब्राइट आए। लेकिन गैलेक्सी एम30एस फ्रेम को क्रॉप कर देता है। यानी तस्वीर लेते वक्त आपको इस बात का ध्यान रखना होगा।
![]()
Samsung Galaxy M30s से लिए गए मैक्रोज़ शॉट्स (फुल-साइज़ में देखने के लिए टैप करें)
हमने पाया कि गैलेक्सी एम30एस मैक्रोज़ शूट करने के दौरान फोकस लॉक करने में थोड़ा धीमा था। इस कमी ने हमें सैमसंग गैलेक्सी एम40 की याद दिला दी। ऐसे में आपको थोड़ा सब्र रखना होगा। कम रोशनी में शूट करते वक्त कैमरा फोकस करने में और ज़्यादा वक्त लेता है। ऐसे में ब्लरी शॉट आने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। लॉक हो जाने के बाद कैमरा अच्छे खासे डिटेल के साथ तस्वीरें लेने में सफल होता है।
Samsung Galaxy M30s से लिया गया पोर्ट्रेट शॉट (फुल-साइज़ में देखने के लिए टैप करें)
एमोलेड पैनल पर कलर्स ज़्यादा उभर कर आते हैं। लेकिन ये कंप्यूटर पर बेहद ही नेचुरल लगते हैं। पोर्ट्रेट शॉट्स अच्छे आए और फोन ने एज डिटेक्शन में बढ़िया काम किया। लेकिन कम रोशनी में लिए गए शॉट कमज़ोर क्वालिटी के थे। दिन में ली गई सेल्फी में डिटेल की कोई कमी नहीं थी। लेकिन कम रोशनी में गिरावट देखने को मिलती है।
आप रियर कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे और सेल्फी कैमरे से सर्वाधिक 1080 पिक्सल के। हमने पाया कि आप एक बार में सर्वाधिक 10 मिनट के 4K वीडियो रिकॉर्ड कर सकते है। Samsung ने सुपर स्टेडी वीडियो मोड भी दिया है जिसमें आप वाइड एंगल कैमरे पर स्विच कर सकते हैं और यह फ्रेम को क्रॉप कर देता है। कम रोशनी में वीडियो स्टेबलाइज़ेशन के साथ रिकॉर्ड होते हैं। लेकिन शिमर इफेक्ट साफ नज़र आता है।
हमारा फैसला
सैमसंग गैलेक्सी एम30एस को गैलेक्सी एम30 के अपग्रेड के तौर पर देखा जा सकता है। यह पुराने फोन की कई खूबियों को बरकरार रखता है, जैसे कि क्रिस्प एमोलेड डिस्प्ले। साथ में बैटरी क्षमता 6,000 एमएएच की है। एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर एक्सीनॉस 7904 की तुलना में पावरफुल है। यह इस प्राइस रेंज में मिलने वाले अन्य प्रोसेसर के आसपास की ही परफॉर्मेंस देता है।
गैलेक्सी एम30एस के कैमरे में सुधार की गुंजाइश है। यह फोकस करने में धीमा है और कम रोशनी में कैमरा परफॉर्मेंस औसत से भी कमज़ोर है।
अगर आपके लिए बैटरी लाइफ प्राथमिकता है तो गैलेक्सी एम30एस के बारे में ज़रूर विचार करें। रोचक बात है कि गैलेक्सी ए50एस के कई हार्डवेयर गैलेक्सी एम30एस का भी हिस्सा हैं। इस तरह गैलेक्सी एम30एस ज़्यादा पैसा वसूल हैंडसेट है। अगर आप Galaxy M30s का शुरुआती वेरिएंट खरीदने का विचार कर रहे हैं तो रियलमी 5 प्रो और रेडमी नोट 7 प्रो (रिव्यू) अच्छे विकल्प हैं। अगर आपका बजट ज़्यादा पावरफुल वेरिएंट वाला है तो Realme XT (रिव्यू) ज्यादा बेहतर विकल्प है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स