Samsung Galaxy M30s नए अवतार में लॉन्च, जानें दाम और खासियतें

Samsung Galaxy M30s के टॉप वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत पहले 14,999 रुपये थी। लेकिन अब यह फोन कंपनी की वेबसाइट पर 15,999 के साथ लिस्ट है।

Samsung Galaxy M30s नए अवतार में लॉन्च, जानें दाम और खासियतें

Samsung Galaxy M30s में है 6,000 एमएएच की बैटरी

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M30s में प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है
  • 6.4 इंच के एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है सैमसंग गैलेक्सी एम30एस
  • 14 मार्च से अमेज़न पर शुरू होगी सैमसंग गैलेक्सी एम30एस के नए वेरिएंट की स
विज्ञापन
Samsung Galaxy M30s दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग का एक सफल बजट स्मार्टफोन है। गैलेक्सी एम30एस के दम पर Samsung ने 15,000 रुपये के सेगमेंट में अपने पैर बखूबी जमाए हैं। गैलेक्सी एम30एस की सफलता से इतर सैमसंग ने हाल ही में Galaxy M31 भी लॉन्च किया था। अब कंपनी ने इससे आगे बढ़ते हुए गैलेक्सी एम30एस का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस अब 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है।
 

Samsung Galaxy M30s price

सैमसंग गैलेक्सी एम30एस के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। यह फोन तीन डुअल कलर टोन में उपलब्ध है- ओपल ब्लैक, सैफाइअर ब्लू और क्वार्ट्ज ग्रीन। इससे पहले कंपनी ने Galaxy M30s के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत कम कर दी थी। यह मार्केट में 12,999 रुपये में मिलता है। हैंडसेट के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये थी। हालांकि, अब लगता है कि सैमसंग ने अपने इस फोन के टॉप वेरिएंट की कीमत में बढ़ोत्तरी कर दी है। अब यह फोन कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर 15,999 रुपये के साथ लिस्ट है।

Samsung Galaxy M30s के 4 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की सेल 14 मार्च से अमेज़न और कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी।
 

Samsung Galaxy M30s specifications

डुअल-सिम गैलेक्सी एम30एस में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2340 पिक्सल) इनफिनिटी यू डिस्प्ले है। फोन की स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 91 प्रतिशत है। फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। यह 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज से लैस है।

गैलेक्सी एम30एस में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। यह एफ/ 2.0 अपर्चर वाले लेंस के साथ आता है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस होगा। फोन में फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन की स्टोरेज 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाई जा सकेगी। फोन की बैटरी 6,000 एमएएच की है और यह 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Crisp AMOLED display
  • Great battery life
  • Decent performance
  • Good camera performance in daylight
  • कमियां
  • Camera is slow to focus
  • Spammy notifications
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरसैमसंग एक्सीनॉस 9611
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy M30s, Samsung M30s
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  2. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  8. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  9. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »