Samsung Galaxy M12 भारत में जल्द होगा लॉन्च, उत्पादन शुरू होने का दावा

Samsung Galaxy M12 स्मार्टफोन में 7,000 एमएएच की बैटरी, ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट और एंड्रॉयड 11 दिया जा सकता है। इस फोन का एक वेरिएंट 3 जीबी रैम के साथ दस्तक दे सकता है।

Samsung Galaxy M12 भारत में जल्द होगा लॉन्च, उत्पादन शुरू होने का दावा

Samsung Galaxy M12 में दिया जा सकता है साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M12 बजट स्मार्टफोन हो सकता है
  • नोएडा सैमसंग प्लांट में कथित रूप से शुरू हो चुका है मास प्रोडक्शन
  • Samsung द्वारा इस फोन के लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है
विज्ञापन
Samsung Galaxy M12 स्मार्टफोन का मास प्रोडक्शन भारत में शुरू हो चुका है, जिसके बाद इसके तुरंत लॉन्च की उम्मीद की जा सकती है। यह स्मार्टफोन कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट व बेंचमार्क वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है, जहां इसके स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी सामने आ गई है। गैलेक्सी एम12 स्मार्टफोन के प्रोडक्शन का काम कथित रूप से नोएडा के Samsung मैनुफैक्चरिंग प्लांट में शुरू हो गया है। यह फोन बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन होगा, जिसके साथ आपको एक बड़ी बैटरी मिलने वाली है। यह खुलासा पुरानी लीक्स में हो चुका है। फिलहाल, कंपनी ने आधिकारिक रूप से गैलेक्सी एम12 से संबंधित किसी जानकारी का खुलासा नहीं किया है।

91Mobiles की रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung ने कथित रूप से Samsung Galaxy M12 के लिए नोएडा की फैक्टरी में बड़ी संख्या में प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। फिलहाल, स्मार्टफोन लॉन्च तारीख को लेकर कोई जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट का कहना है कि लॉन्चिंग अब ज्यादा दूर नहीं है। सैमसंग गैलेक्सी एम12 स्मार्टफोन Galaxy M11 का फोल-अप वर्ज़न हो सकता है, जिसे भारत में जून में लॉन्च किया गया था। सैमसंग गैलेक्सी एम11 स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई थी, और गैलेक्सी एम12 में 7,000 एमएएच की बैटरी पेश की जा सकती है।

आपको बता दें, पिछले महीने रिपोर्ट में जानकारी सामने आई थी कि गैलेक्सी एम12 स्मार्टफोन में 6.7 इंच डिस्प्ले व होल-पंच सेल्फी कटआउट दिया जाएगा। हालांकि, कथित रेंडर्स को टिप्सटर Steve Hemmerstoffer उर्फ OnLeaks द्वारा साझा किया गया है, जिसमें होल-पंच की जगह नॉच देखने को मिला था। रेंडर्स में सैमसंग गैलेक्सी एम12 में वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल देखा गया, जिसमें चार कैमरा सेंसर और फ्लैश मौजूद थे। इसके अलावा रेंडर्स के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एम12 में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और निचले हिस्से पर यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया जा सकता है। चार्जिंग पोर्ट के साथ स्पीकर ग्रिल और 3.5mm ऑडियो जैक को भी जगह दी जाएगी।

सैमसंग गैलेक्सी एम12 स्मार्टफोन में 7,000 एमएएच की बैटरी, ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट और एंड्रॉयड 11 दिया जा सकता है। इस फोन का एक वेरिएंट 3 जीबी रैम के साथ दस्तक दे सकता है।

इस महीने की शुरुआत में कथित फोन गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था। गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन Galaxy A21s की तरह एक्सिनॉस 850 प्रोसेसर से लैस होगा

सैमसंग ने फिलहाल गैलेक्सी एम12 के लॉन्च की आधिकारिक तारीख का खुलासा नहीं किया है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन720x1560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy M12, Samsung Galaxy M12 Launch
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  3. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  4. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  8. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  9. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  2. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  6. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  7. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  8. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  9. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  10. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »