Samsung Galaxy M11 और Samsung Galaxy M01 की कीमतें लॉन्च से पहले लीक

बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी एम11 और सैमसंग गैलेक्सी एम01 को भारत में मंगलवार को लॉन्च किया जाना है। इसकी सेल भी तुरंत शुरू हो जाएगी।

Samsung Galaxy M11 और Samsung Galaxy M01 की कीमतें लॉन्च से पहले लीक
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी एम01 के स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक नहीं
  • Samsung Galaxy M11 पहले हो चुका यूएई में लॉन्च
  • Samsung Galaxy M11 और Samsung Galaxy M01 फ्लिपकार्ट पर लिस्ट
विज्ञापन
Samsung Galaxy M11 और Samsung Galaxy M01 भारत में मंगलवार को लॉन्च किए जाएंगे। लॉन्च से पहले मुंबई के नामी रिटेलर ने इन सैमसंग स्मार्टफोन के स्टोरेज वेरिएंट और कीमतों का खुलासा कर दिया है। दूसरी तरफ, सैमसंग गैलेक्सी एम11 और सैमसंग गैलेक्सी एम01 फिलहाल फ्लिपकार्ट पर लिस्ट हैं। यहां पर फोन के चुनिंदा स्पेसिफिकेशन का ज़िक्र है। नाम से ही साफ है कि सैमसंग गैलेक्सी एम11 और सैमसंग गैलेक्सी एम01 कंपनी की गैलेक्सी एम सीरीज़ के लेटेस्ट स्मार्टफोन होंगे।
 

Samsung Galaxy M11, Samsung Galaxy M01 price in India (expected)

मुंबई के नामी रिटेलर मनीष खत्री के मुताबिक, Samsung Galaxy M01 के 3 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये होगी। Samsung Galaxy M11 हैंडसेट के 3 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 10,999 रुपये और 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये होगी।

बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी एम11 और सैमसंग गैलेक्सी एम01 को भारत में मंगलवार को लॉन्च किया जाना है। इसकी सेल भी तुरंत शुरू हो जाएगी।
 

Samsung Galaxy M11 specifications

Flipkart के टीज़र में गैलेक्सी एम11 के डिस्प्ले और बैटरी की जानकारी मिलती है। हालांकि हमारे पास इस स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन की जानकारी है, क्योंकि कंपनी ने इसे हाल ही में यूनाइटेड अबर अमिरात (UAE) में लॉन्च किया था। सैमसंग गैलेक्सी एम11 एक डुअल-सिम हैंडसेट है। प्रोडक्ट लिस्टिंग में एंड्रॉयड 10 या एंड्रॉयड पाई का ज़िक्र नहीं है। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम होंगे। यह जानकारी गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग से मिली थी। इसमें 6.4 इंच का एचडी+ (720 x 1560 पिक्सल) डिस्प्ले है, होल-पंच के साथ। डिस्प्ले में छेद बायीं तरफ टॉप पर किनारे में है।

Samsung Galaxy M11 के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। यह वाइड-एंगल कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल की जिम्मेदारी 8 मेगापिक्सल के सेंसर पर है।

गैलेक्सी एम11 की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। फोन के कनेक्टिविटी फीचर्स 4जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ग्लोनास, बाइदू और गैलिलियो शामिल हैं। Samsung ने अपने इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी है। यह 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। सिक्योरिटी के लिए पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 161.4x76.3x9.0 मिलीमीटर है और वज़न 197 ग्राम।
 

Samsung Galaxy M01 specifications (expected)

सैमसंग ने अभी तक गैलेक्सी एम01 के स्पेसिफिकेशन को विस्तार से नहीं बताया है। हालांकि, फ्लिपकार्ट के टीज़र से पता चलता है कि फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर शामिल होगा। इसमें 4,000mAh की बैटरी होगी। यदि हम पहले की कुछ रिपोर्ट्स को देखें, तो Galaxy M01 में 5.7-इंच एचडी+ (720x1,560 पिक्सल) डिस्प्ले होगा, जो वाटरड्रॉप नॉच और 19: 9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 चिपसेट, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज होने की भी बात कही गई है। इसमें 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन720x1560 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.71 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  2. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  3. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  4. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  5. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  8. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  9. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  10. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »