Samsung Galaxy M12 के लीक रेंडर्स में मिली क्वाड रियर कैमरा सेटअप की झलक

पिछली रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Samsung Galaxy M12 फोन में 6.7 इंच डिस्प्ले के साथ सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया जाएगा। लेटेस्ट रेंडर में वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच देखा गया है।

Samsung Galaxy M12 के लीक रेंडर्स में मिली क्वाड रियर कैमरा सेटअप की झलक

Samsung Galaxy M12 साल 2021 में हो सकता है लॉन्च

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M12 में मिलेगा डुअल-टेक्सचर डिज़ाइन
  • सैमसंग गैलेक्सी एम12 में मिल सकती है 7,000 एमएएच की दमदार बैटरी
  • रेंडर के अनुसार फोन में मिलेगा साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर
विज्ञापन
Samsung Galaxy M12 फोन Samsung का आगामी हैंडसेट हो सकता है, जो कि कई रेंडर्स में लीक हो चुका है। इन तस्वीरों में दिखता है कि यह फोन हाल ही में लॉन्च हुए Samsung Galaxy A42 5G जैसा ही होगा, हालांकि इसमें थोड़े बहुत बदलाव भी शामिल है। जैसे कि सैमसंग गैलेक्सी एम12 में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिला है, जबकि सैमसंग गैलेक्सी ए42 5जी फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया था। सैमसंग गैलेक्सी एम12 की कीमत Galaxy A सीरीज़ के फोन से सस्ती हो सकती है। सामने आए रेंडर्स में पिछले हिस्से पर स्थित कई कैमरा और टेक्सचर रियर पैनल देखने को मिला है।

टिप्सटर Steve Hemmerstoffer उर्फ OnLeaks ने Voice के माध्यम से Samsung Galaxy M12 के कई रेंडर्स साझा किए हैं। Hemmerstoffer का दावा है कि यह फोन प्लास्टिंग यूनिबॉडी व फ्लैट डिस्प्ले के साथ आएगा, और इसमें सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच दिया जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी एम12 में वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा, जिसमें चार कैमरा सेंसर और फ्लैश मौजूद होंगे। इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर डुअल-टेक्सचर डिज़ाइन देखने को मिला है, जिसमें फोन के ऊपरी बैक पैनल पर स्ट्राइप्ड डिज़ाइन देखा जा सकता है और निचला हिस्सा स्मूथ ग्लॉसी होगा जिसमें सैमसंग लोगो को भी जगह दी गई है। यह स्मार्टफोन डिज़ाइन कुछ साल पहले लॉन्च हुए Pixel 3 सीरीज़ की याद दिलाता है, जिसमें भी कुछ ऐसा ही डिज़ाइन मौजूद था।

रेंडर्स में यह भी संकेत मिलेत हैं कि सैमसंग गैलेक्सी एम12 में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और निचले हिस्से पर यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया जा सकता है। चार्जिंग पोर्ट के साथ स्पीकर ग्रिल और 3.5mm ऑडियो जैक को भी जगह दी जाएगी।

सैमसंग गैलेक्सी एम12 फोन काफी हद तक Samsung Galaxy A42 5G जैसा ही है, बस इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर की प्लेसमेंट और बैक पैनल टेक्सचर अलग दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए42 5जी फोन को सिंतबर में लॉन्च किया गया था और OnLeaks का दावा है कि सैमसंग गैलेक्सी एम12 को साल 2021 में इसी समय पेश किया जा सकता है।

पिछली रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सैमसंग गैलेक्सी एम12 फोन में 6.7 इंच डिस्प्ले के साथ सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया जाएगा। लेटेस्ट रेंडर में वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच देखा गया है। इसके अलावा यह भी जानकारी सामने आ चुकी है कि इस फोन में 7,000 एमएएच की दमदार बैटरी भी मौजूद हो सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Instagram पर अब ऑफलाइन रहने पर भी पोस्ट हो जाएगी अपलोड, जानें कैसे
  2. Moto G Max vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Redmi Watch 6 Active ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 18 दिन बैटरी, जानें कीमत
  4. OnePlus का 50MP कैमरा, 7400mAh बैटरी वाला फोन मिल रहा ₹3000 सस्ते में
  5. क्या अमेरिका ने छिपाकर रखे हैं एलियन के सबूत? वैज्ञानिक के इन दावों से उड़ जाएंगे आपके होश
  6. अब नहीं अटकेगा आपका मोबाइल! Google ने Android 17 के साथ कर दिया समाधान
  7. iPhone 16 खरीदने का सही मौका! ₹9 हजार से ज्यादा की सीधी बचत, एक्सचेंज पर ₹5 हजार बोनस
  8. मोबाइल चोरी होने पर घर बैठें करें FIR, मोबाइल ब्लॉक, सबसे आसान तरीका
  9. Vivo Y31T 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुआ प्राइस
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »