Samsung Galaxy F12 / Galaxy M12 का बैक पैनल लीक, बैटरी की भी मिली जानकारी

एक लेटेस्ट रिपोर्ट में सैमसंग Galaxy M12 / F12 के बैक पैनल की लाइव तस्वीरें लीक की गई है, जो फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलने की जानकारी देती है।

Samsung Galaxy F12 / Galaxy M12 का बैक पैनल लीक, बैटरी की भी मिली जानकारी

Samsung Galaxy F12 हो सकता है Galaxy M12 का रीब्रांडेड मॉडल

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F12/ Galaxy M12 के बैक पैनल की तस्वीर लीक
  • चार कैमरों के कटआउट से क्वाड रियर कैमरा सेटअप शामिल होने की मिली जानकारी
  • नया फोन M127F / F127G मॉडल नंबर के साथ देखा गया है
विज्ञापन
Samsung Galaxy M12 या Samsung Galaxy F12 को इंडस्ट्री सोर्स के जरिए लीक किया गया है। मॉडल नंबर M127F / F127G के साथ एक स्मार्टफोन के बैक पैनल लाइव तस्वीरें सामने आई हैं, जो बताती हैं कि सैमसंग गैलेक्सी एफ12 एक रीब्रांडेड गैलेक्सी एम12 हो सकता है। इसके अलावा, रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग गैलेक्सी एम12 / एफ12 को 7,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। अब तक, सैमसंग ने Galaxy M12 या Galaxy F12 के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है।

उद्योग के सूत्रों का हवाला देते हुए 91Mobiles की एक रिपोर्ट में सैमसंग गैलेक्सी एम12 / एफ12 के बैक पैनल की लाइव तस्वीरें लीक की गई है। बैक पैनल चार सर्कुलर कटआउट के साथ एक आयताकार कैमरा मॉड्यूल दिखाती है, जिससे साफ पता चलता है कि आगामी सैमसंग फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और 3.5 एमएम हेडफोन जैक को नीचे की तरफ भी देखा जा सकता है। हालांकि, यह और भी दिलचस्प है कि बैक पैनल के अंदर M127F / F127G मॉडल नंबर उकेरा गया है।

दोनों मॉडल नंबरों के बीच समानता को देखते हुए, यह कहा जा सकता है कि सैमसंग गैलेक्सी एफ12 गैलेक्सी एम12 का रीब्रांडेड वेरिएंट हो सकता है। हालांकि, पैनल पर 'M05' भी उकेरा हुआ है, जो एक और संभावना लाता है कि इस फोन को Samsung Galaxy M05 के रूप में लॉन्च किया जा सकता है।

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि सैमसंग गैलेक्सी एम12 / एफ12 में 6.7 इंच का डिस्प्ले होगा जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट होगा। यह विशाल 7,000mAh क्षमता की बैटरी से लैस आ सकता है। ऐसा पहली बार नहीं होगा जब सैमसंग इतनी बड़ी बैटरी के साथ कोई फोन लॉन्च करेगी। Galaxy M51 को कंपनी ने 7,000 एमएएच क्षमता की बैटरी के साथ पेश किया है।

सैमसंग की F-सीरीज़ कंपनी की ओर से सबसे नई स्मार्टफोन सीरीज़ है, जिसमें अब तक किफायती Galaxy F41 लॉन्च किया गया है। गैलेक्सी एफ41 Galaxy M31 का रीब्रांडेड वेरिएंट है, जो आगे इशारा करता है कि गैलेक्सी एफ12 वास्तव में रीब्रांडेड गैलेक्सी एम12 हो सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy F12, Samsung Galaxy M12
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »