Samsung Galaxy C7 Pro हुआ सस्ता, जानें नई कीमत

Samsung का स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो Samsung के Galaxy C7 Pro को 2,500 रुपये कम में खरीदने का मौका है।

Samsung Galaxy C7 Pro हुआ सस्ता, जानें नई कीमत

सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो

ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो को सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका
  • 22,400 रुपये की प्रभावी कीमत में खरीद सकते हैं फोन
  • स्पेसिफिकेशन और फीचर के लिहाज़ से मिड रेंज फोन को देता है टक्कर
विज्ञापन
Samsung का स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो Samsung के Galaxy C7 Pro को 2,500 रुपये कम में खरीदने का मौका है। बता दें कि Samsung Galaxy C7 Pro  पिछले साल अप्रैल में 27,990 रुपये कीमत में लॉन्च हुआ था। इसके बाद फोन की कीमत 24,900 रुपये तक आ गई थी। अब रिटेलर रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो को 22,400 रुपये में  खरीदा जा सकता है। नई कीमत ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर देखी जा सकती है।

ध्यान रहे, सैमसंग इंडिया की साइट पर अभी यह फोन 24,900 रुपये कीमत के साथ दिख रहा है। हमने कंपनी से नई कीमत अपडेट के बारे में पूछा है। बता दें कि पेटीएम मॉल से खरीदने पर 2,500 रुपये पेटीएम मॉल कैशबैक दिया जा रहा है, जिसकी सैमसंग ने खुद जानकारी दी है। इस छूट के बाद भी फोन की प्रभावी कीमत 22,400 रुपये हो जाएगी। Samsung Galaxy C7 Pro  की कीमत में कटौती को सबसे पहले मुंबई के महेश टेलीकॉम ने रिपोर्ट किया था।  
 

Samsung Galaxy C7 Pro के स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो की सबसे अहम ख़ासियत इसकी पतली, मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन है। इसके अलावा फोन में फ्रंट व रियर पर 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिए गए हैं।

गैलेक्सी सी7 प्रो का डाइमेंशन 156.5x77.2x7.0 मिलीमीटर है और वज़न 172 ग्राम। स्मार्टफोन की बैटरी 3300 एमएएच की है और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा गैलेक्सी सी7 प्रो में ऑल्वेज़ ऑन डिस्प्ले और सैमसंग पे फ़ीचर भी दिए गए हैं।

जैसा कि हमने पहले बताया, गैलेक्सी सी7 प्रो में 16 मेगापिक्सल के रियर और फ्रंट कैमरे हैं। दोनों ही सेंसर एफ/1.9  अपर्चर वाले हैं। कैमरे से आप 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और आप 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

गैलेक्सी सी7 प्रो हैंडसेट एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलेगा। इसमें 5.7 इंच का 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। डिवाइस में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 626 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Brilliant display
  • Fast charging
  • Lots of RAM and storage
  • कमियां
  • Slippery to hold
  • Camera performance suffers in low light
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  5. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  6. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  7. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  8. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  9. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  10. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »