Samsung Galaxy A32 5G को मिला एक और सर्टिफिकेशन, जल्द हो सकता है लॉन्च

इसके अलावा, भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की वेबसाइट पर मॉडल नंबर SM-A325F / DS को देखा गया था, जहां इसे स्मार्टफोन Samsung Galaxy A32 4G माना गया था। ऐसे में इसके भारत में भी जल्द लॉन्च होने की उम्मीद की जा सकती है।

Samsung Galaxy A32 5G को मिला एक और सर्टिफिकेशन, जल्द हो सकता है लॉन्च
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A32 5G का मॉडल नंबर SM-A325F / DS है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए32 भारत में 4जी में हो सकता है लॉन्च
  • फोन में मिल सकता है 6.5- इंच डिस्प्ले
विज्ञापन
Samsung जल्द ही अपनी नई A सीरीज़ के तहत नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है, इसमें से एक है Samsung Galaxy A32 5G। यह फोन पिछले लम्बे समय से सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है। हाल ही में फोन के रेंडर्स सामने आए थे, जिसमें फोन का अनोखा कैमरा मॉड्यूल डिज़ाइन देखने को मिला था। वहीं अब लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोन थाईलैंड की National Broadcasting and Telecommunications Commission (NBTC)  सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट देखा गया है।

Gizmochina की रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung फोन SM-A326B/DS मॉडल नंबर के साथ NBTC वेबसाइट पर लिस्ट है, जिसके साथ मोनिकर Galaxy A32 5G दिया गया है। हालांकि, इस लिस्टिंग में फोन से जुड़ी किसी प्रकार की अहम जानकारी सामने नहीं आती है। लेकिन आपको बता दें, यह फोन इस मॉडल नंबर के साथ कई दूसरी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी लिस्ट हो चुका है जहां से इसके डिज़ाइन से लेकर इसके कथित स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी सामने आ चुकी है।   

पिछले ही दिनों Samsung UK और Ireland वेबसाइट पर लाइव हुए सपोर्ट पेज में फोन मॉडल नंबर SM-A326B/DS के साथ लिस्ट हुआ था। वहीं, इससे पहले फेडरल कम्युनिकेशन्स कमिशन (FCC) और HTML5 टेस्ट लिस्टिंग में देखा गया था, जिससे पता चला था कि फोन NFC और 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा, और एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा। ब्लूटूथ एसआईजी लिस्टिंग से पता चला था कि फोन ब्लूटूथ 5.0 के साथ आएगा।

इसके अलावा, एक ज्ञात टिप्सटर Steve Hemmerstoffer, उर्फ OnLeaks द्वारा साझा किए गए गैलेक्सी ए32 5जी के कथित रेंडरर्स में क्वाड रियर कैमरा सेटअप, सेल्फी कैमरा के लिए छोटा नॉच, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिखाया गया है।  रेंडरर्स को देखा जाए तो ऐसा प्रतीत होता है कि इसमें कैमरा बम्प नहीं होगा। फोन में एक 6.5-इंच का डिस्प्ले होने की खबर है और साथ ही इसका डायमेशन 164.2x76.1x9.1 एमएम होगा।

इसके अलावा, भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की वेबसाइट पर मॉडल नंबर SM-A325F / DS को देखा गया था, जहां इसे स्मार्टफोन Samsung Galaxy A32 4G माना गया था। ऐसे में इसके भारत में भी जल्द लॉन्च होने की उम्मीद की जा सकती है।

हाल ही में फोन के रेंडर्स भी सामने आए थे, इन रेंडर्स में फोन चार रंगों में दिखाई देता है - ब्लैक, ब्लू, व्हाइट और पर्पल। यह संभव है कि लॉन्च के समय फोन अधिक रंग में दिखाई दे। सैमसंग गैलेक्सी ए32 5जी के इंफिनिटी-वी डिस्प्ले के साथ आने की उम्मीद है, जो कि पिछले लीक के अनुसार, 6.5-इंच साइज़ में आएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  3. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  5. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  6. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  10. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »