Samsung Galaxy A32 5G में होगा अनूठा कैमरा सेटअप, रेंडर्स में दिखा डिज़ाइन

Samsung Galaxy A32 5G सैमसंग की 2021 की सबसे सस्ती 5G पेशकश हो सकती है।

Samsung Galaxy A32 5G में होगा अनूठा कैमरा सेटअप, रेंडर्स में दिखा डिज़ाइन

Samsung Galaxy A32 4G को कथित तौर पर भारतीय सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा जा चुका है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A32 5G के रेंडर्स लीक हो गए हैं
  • फोन के बैक कैमरा सेटअप में प्रत्येक सेंसर के लिए अलग कटआउट देखा गया है
  • BIS साइट पर मॉडल नंबर SM-A325F/DS के साथ देखा जा चुका है इसका 4G वेरिएंट
विज्ञापन
Samsung Galaxy A32 5G के प्रेस रेंडरर्स से फोन के डिज़ाइन का पता चला है। इन रेंडर्स को ऑनलाइन लीक किया गया है। रेंडर्स में फोन चार रंगों में दिखाई देता है - ब्लैक, ब्लू, व्हाइट और पर्पल। यह संभव है कि लॉन्च के समय फोन अधिक रंग में दिखाई दे। सैमसंग गैलेक्सी ए32 5जी के इंफिनिटी-वी डिस्प्ले के साथ आने की उम्मीद है, जो कि पिछले लीक के अनुसार, 6.5-इंच साइज़ में आएगा। Samsung Galaxy A32 5G में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर होने की भी उम्मीद है।

आगामी Samsung Galaxy A32 5G के प्रेस रेंडर को WinFuture द्वारा साझा किया गया था। जैसा कि रेंडरर्स में दिखाई देता है, सैमसंग गैलेक्सी ए32 5जी का रियर कैमरा सेटअप थोड़ा अलग हो सकता है, जिसमें प्रत्येक सेंसर का अपना एक अलग कटआउट होगा।

Samsung Galaxy A32 5G सैमसंग की 2021 की सबसे सस्ती 5G पेशकश हो सकती है। पिछले हफ्ते, स्मार्टफोन का सपोर्ट पेज सैमसंग के यूके और आयरलैंड वेबसाइट पर मॉडल नंबर SM-A326B / DS के साथ देखा गया था, जो संकेत देता है कि लॉन्च जल्द हो सकता है। इसके अलावा, भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की वेबसाइट पर मॉडल नंबर SM-A325F / DS को देखा गया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A32 4G माना जा रहा है। ऐसे में इसके भारत में भी जल्द लॉन्च होने की उम्मीद की जा सकती है।

आने वाले सैमसंग फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है और इसका डायमेंशन 164.2x76.1x9.1 एमएम हो सकता है। जुलाई 2020 की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि सैमसंग गैलेक्सी ए32 5जी में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा।

स्मार्टफोन को हाल ही में ब्लूटूथ एसआईजी वेबसाइट पर भी देखा गया था, जिसमें सुझाव दिया गया था कि यह ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट के साथ आएगा। पिछले महीने, सैमसंग गैलेक्सी ए32 5जी को यूएस फेडरल कम्युनिकेशंस कमिशन (FCC) और HTML5 टेस्ट लिस्टिंग में भी देखा गया था, जिसमें पता चला था कि फोन NFC, 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और Android 11 से लैस होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  8. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  9. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »