Samsung Galaxy A32 5G को लेकर मिली ये अहम जानकारियां

Samsung Galaxy A32 के कथित रेंडर्स इस महीने की शुरुआत में ऑनलाइन सामने आए थे, जिसमें 6.5 इंच का डिस्प्ले के साथ सेल्फी कैमरा के लिए नॉच देखने को मिला था।

Samsung Galaxy A32 5G को लेकर मिली ये अहम जानकारियां
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A32 5G लिस्टिंग में SM- A326J मॉडल नंबर के साथ लिस्ट है
  • लिस्टिंग के अनुसार, n28/77/78 बैंड के साथ फोन में 5जी कनेक्टिविटी मिल सकत
  • गैलेक्सी ए32 5जी फोन एंड्रॉयड 11 से हो सकता है लैस
विज्ञापन
Samsung Galaxy A32 5G स्मार्टफोन को कथित रूप से FCC सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। लिस्टिंग में सैमसंग गैलेक्सी ए32 5जी फोन मॉडल नंबर SM- A326J के साथ लिस्ट है। यह 15 वॉट चार्जर के साथ आ सकता है, लिस्टिंग में इन-बॉक्स चार्जर 10W (5V/2A) और 15W (9V/1.67A) आउटपुट के साथ लिस्ट है। लिस्टिंग के अनुसार, n28/77/78 बैंड्स के साथ आगामी Samsung स्मार्टफोन में 5जी कनेक्टिविटी मिल सकती है। आगामी सैमसंग गैलेक्सी ए32 5जी फोन पहले भी कई लीक्स का हिस्सा बन चुका है।

FCC सर्टिफिकेशन डॉक्यूमेंट्स की जानकारी सबसे पहले MySmartPrice द्वारा दी गई है, जिसके अनुसार, Samsung Galaxy A32 5G फोन को NFC सपोर्ट प्राप्त हुआ है।

हाल ही में कथित HTML5 टेस्ट डेटाबेस लिस्टिंग में संकेत मिले थे कि सैमसंग गैलेक्सी ए32 5जी फोन एंड्रॉयड 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ आ सकता है। यह फोन One UI 3.0 पर काम कर सकता है। यह शायद सैमसंग गैलेक्सी ए32 5जी फोन का एक अलग वेरिएंट हो सकता है, क्योंकि इसका मॉडल नंबर SM-A326B है।

Samsung Galaxy A32 के कथित रेंडर्स इस महीने की शुरुआत में ऑनलाइन सामने आए थे, जिसमें 6.5 इंच का डिस्प्ले के साथ सेल्फी कैमरा के लिए नॉच देखने को मिला था। गैलेक्सी ए32 5जी फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। रेंडर्स में देखा गया है कि पिछले हिस्से पर तीन सेंसर वर्टिकल तरीके से सेट हैं, और एक सेंसर साइड में फ्लैश के नीचे स्थित है।

गैलेक्सी ए32 5जी फोन का डायमेंशन 164.2x76.1x9.1 होने की उम्मीद है। इसके अलावा फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी दिए जा सकते हैं। रेंडर्स में फोन का डिस्प्ले भी देखने को मिला है, जिसमें मोटे बेजल्स मौजूद हैं।

आपको बता दें, पिछले महीने Samsung Galaxy A32 के कथित केस रेंडर में ट्रिपल रियर कैमरा डिज़ाइन दिखाई दिया था, जिसमें साइड में दो फ्लैश सेट थे। जुलाई में खबर आई थी कि गैलेक्सी ए32 में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा होगा।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  2. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  3. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  6. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  7. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  8. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
  9. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  10. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »