Samsung Galaxy A32 5G फोन का सपोर्ट पेज लाइव, Galaxy A52 4G, Galaxy F62 भी BIS पर हुए लिस्ट

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मॉडल नंबर SM-A525F/DS, SM-E625F/DS और SM-A325F/DS वाले फोन ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) वेबसाइट पर लिस्ट हुए हैं। माना जा रहा है कि यह मॉडल नंबर क्रमश: Samsung Galaxy A52 4G, Galaxy F62 और Galaxy A32 4G हो सकते हैं।

Samsung Galaxy A32 5G फोन का सपोर्ट पेज लाइव, Galaxy A52 4G, Galaxy F62 भी BIS पर हुए लिस्ट

माना जा रहा है Samsung Galaxy A32 5G का मॉडल नंबर SM-A326B/DS है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A32 के सपोर्ट पेज में नहीं दी गई स्पेसिफिकेशन की जानकारी
  • BIS पर लिस्ट हुए Samsung Galaxy A52 4G, Galaxy F62, Galaxy A32 4G
  • Samsung ने नहीं दी इन फोन की जानकारी
विज्ञापन
Samsung Galaxy A32 5G स्मार्टफोन का सपोर्ट पेज मॉडल नंबर SM-A326B/DS के साथ Samsung UK और Ireland वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। हालांकि, इस पेज के जरिए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है, इससे बस यह संकेत मिलता है कि गैलेक्सी ए32 5जी स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा,  Samsung Galaxy A52 4G, Galaxy F62 और Galaxy A32 4G स्मार्टफोन कथित रूप से BIS वेबसाइट पर भी लिस्ट हुआ है, जिससे इसके भारत लॉन्च का इशारा मिलता है। फिलहाल, Samsung ने इन स्मार्टफोन से संबंधित किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

Samsung UK और Ireland वेबसाइट पर लाइव हुए सपोर्ट पेज में फोन मॉडल नंबर SM-A326B/DS के साथ लिस्ट है। हालांकि, लिस्टिंग में फोन का नाम नहीं दिया हुआ है, लेकिन पुरानी लीक्स और अफवाहों पर नज़र डालें तो यह स्मार्टफोन Galaxy A32 5G हो सकता है। सपोर्ट पेज पर स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन पुरानी रिपोर्ट्स से संकेत मिलते हैं कि हम इस स्मार्टफोन में किन-किन फीचर्स के होने की उम्मीद कर सकते हैं। यह फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप, 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और एंड्रॉयड 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ दस्तक दे सकता है।  

MySmartPrice द्वारा इस सपोर्ट पेज की जानकारी सबसे पहले सार्वजनिक की गई थी।

MySmartPrice की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मॉडल नंबर SM-A525F/DS, SM-E625F/DS और SM-A325F/DS वाले फोन ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) वेबसाइट पर लिस्ट हुए हैं। माना जा रहा है कि यह मॉडल नंबर क्रमश: Samsung Galaxy A52 4G, Galaxy F62 और Galaxy A32 4G हो सकते हैं। गैलेक्सी ए52 4जी फोन दिसंबर में गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था, जहां इसके स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और एंड्रॉयड 11 की जानकारी हासिल हुई थी।

दिसंबर 2020 की रिपोर्ट के अनुसार, मॉडल नंबर SM-E625F/DS वाला फोन Galaxy F62 या फिर Galaxy E62 से जुड़ा हो सकता है। यदि यह गैलेक्सी एफ62 होता है, तो यह एक्सिनोस 9825 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और एंड्रॉयड 11 से लैस होगा। जानकारी तो यह भी सामने आ चुकी है कि इस फोन का मास प्रोडक्शन नोएडा की फैक्ट्री में शुरू हो चुका है।

फिलहाल, Samsung ने इस फोन से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »