Samsung Galaxy A32 के कथित रेंडर लीक, मिली डिज़ाइन की झलक

कथित रेंडरर्स के अनुसार, Galaxy A32 में 6.5-इंच का डिस्प्ले हो सकता है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए नॉच होगा।

Samsung Galaxy A32 के कथित रेंडर लीक, मिली डिज़ाइन की झलक

Samsung Galaxy A32 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A32 के रेंडर एक बार फिर लीक
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप और डिस्प्ले नॉच की मिली झलक
  • यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक से होगा लैस
विज्ञापन
Samsung Galaxy A32 के रेंडर ऑनलाइन सामने आए हैं, जिसमें 6.5 इंच का डिस्प्ले और एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलता है। फोन पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में है और हाल ही में इसके केस रेंडर में ट्रिपल रियर कैमरा डिज़ाइन दिखाया गया था। सैमसंग गैलेक्सी ए32 में फ्लैट बैक और फ्लैट डिस्प्ले के साथ प्लास्टिक बॉडी दी गई है। अब तक, सैमसंग ने Galaxy A32 पर कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन इसमें 5G सपोर्ट शामिल होने की अफवाह है।

OnLeaks द्वारा Voice में पोस्ट किए गए कथित रेंडरर्स के अनुसार, Galaxy A32 में 6.5-इंच का डिस्प्ले हो सकता है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए नॉच होगा। प्लास्टिक बैक पैनल में क्वाड रियर कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। बैक कैमरा सेंसर बिना किसी कैमरा मॉड्यूल के सीधे बैक पैनल से चिपके हुए दिखाई देते हैं। तीन सेंसर वर्टिकल तरीके से सेट हैं, और एक सेंसर साइड में फ्लैश के नीचे स्थित है।

रेंडरर्स गैलेक्सी ए32 के डिस्प्ले के आस-पास अपेक्षाकृत मोटे बेजल्स दिखाते हैं। फोन का डायमेंशन 164.2x76.1x3.1 एमएम होने की उम्मीद है। Hemmerstoffer ने बताया कि फिंगरप्रिंट स्कैनर को पावर बटन में सेट किया गया है और फोन में 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी है। रेंडरर्स में सफेद बैक पैनल दिखाई देता है।

पिछले हफ्ते, Samsung Galaxy A32 के कथित केस रेंडर में ट्रिपल रियर कैमरा डिज़ाइन दिखाई दिया थ, जिसमें साइड में दो फ्लैश सेट थे। ऐसा लगता है कि इन दो फ्लैश में से एक चौथा कैमरा सेंसर है। जुलाई में खबर आई थी कि गैलेक्सी ए32 में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा होगा और इसमें 5G सपोर्ट भी दिया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »