Samsung Galaxy A25 5G में हो सकता है ट्रिपल रियर कैमरा, लीक हुए स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप को तीन अलग सर्कुलर स्लॉट्स में देखा जा सकता है। इसमें साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है

विज्ञापन
Written by Himani Jha, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 जून 2023 23:26 IST
ख़ास बातें
  • इसका डिजाइन Galaxy S23 जैसा दिख रहा है
  • इसमें बायें कोने पर SIM कार्ड स्लॉट दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन के नीचे USB Type-C पोर्ट मिल सकता है

इस स्मार्टफोन में दायीं ओर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर हैं

दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung ने इस वर्ष की शुरुआत में Samsung Galaxy A24 को लॉन्च किया था। कंपनी इसके बाद Samsung Galaxy A25 5G को लाने की तैयारी कर रही है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक हुए हैं। इसका डिजाइन Galaxy S23 जैसा दिख रहा है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है।    
टिप्सटर Steve Hemmerstoffer (@OnLeaks) ने GizNext के जरिए Samsung Galaxy A25 5G के स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। यह स्मार्टफोन ब्लैक कलर में दिख रहा है। इसका बैक पैनल Galaxy S23 5G के समान है। इस स्मार्टफोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप को तीन अलग सर्कुलर स्लॉट्स में देखा जा सकता है। इसके साथ एक LED फ्लैश दिया गया है। इसमें दायीं ओर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर हैं, जबकि बायें कोने पर SIM कार्ड स्लॉट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के नीचे USB Type-C पोर्ट और 3.5 mm का हेडफोन जैक हो सकता है। इसमें साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है। 

कंपनी अगले महीने होने वाले Unpacked इवेंट में Samsung Galaxy Z Flip 5 को लॉन्च कर सकती है। इससे पहले इस फोल्डेबल स्मार्टफोन का यूरोप में प्राइस लीक हुआ है। यह Samsung Galaxy Z Flip 4 की तुलना में काफी ज्यादा है। Samsung Galaxy Z Flip 5 में क्वालकॉम के Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ 8 GB का RAM और 256 GB तक स्टोरेज दी जा सकती है। 

Techmaniacs की रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy Z Flip 5 के 8 GB RAM + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 1,299 यूरो हो सकता है। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Galaxy Z Flip 4 के प्राइस की तुलना में काफी ज्यादा है। सैमसंग ने पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Galaxy Z Flip 4 के 8 GB RAM + 128 GB वेरिएंट का 1,099 यूरो रखा था। Samsung Galaxy Z Flip 5 का प्राइस अधिक होने के पीछे इसमें चिपसेट को अपग्रेड किया जाना, बड़ा कवर डिस्प्ले और नया हाइंज डिजाइन जैसे कारण हो सकते हैं। कंपनी के नए फोल्डेबल स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस को टिप्सटर SnoopyTech (@snoopytech) ने XDA Developers के जरिए लीक किया है। इनमें Galaxy Z Fold 5 को तीन कलर्स और होल पंच डिस्प्ले डिजाइन के साथ देखा जा सकता है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 100W फास्ट चार्जिंग वाला पावरबैंक Lenovo Legion P5 हुआ लॉन्च, 10 हजार mAh बैटरी, जानें कीमत
  2. Oppo Reno 16F 5G के लॉन्च की तैयारी, GCF पर हुई लिस्टिंग
  3. 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Motorola का पहला फोल्डेबल फोन Razr Fold लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. 100W फास्ट चार्जिंग वाला पावरबैंक Lenovo Legion P5 हुआ लॉन्च, 10 हजार mAh बैटरी, जानें कीमत
  2. Lenovo ThinkPad X13 Gen 7, L14 Gen 7 और L16 Gen 3 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. 18 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Google Pixel 10 Pro Fold, यहां हो रही जबरदस्त बचत
  4. Motorola Razr Fold vs Google Pixel 10 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 7: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट
  5. Amazon की सेल में Samsung, Xiaomi जैसे ब्रांड्स के स्मार्ट TVs को 15,000 रुपये से कम में खरीदने का मौका
  6. Tesla के Model Y L की जल्द शुरू होगी भारत में डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  7. WhatsApp पर प्राइवेट चैट, कंपनी भी नहीं पढ़ेगी आपकी बातें! जानें क्या है Incognito Chat फीचर
  8. iBall Cinebar 560 Soundbar भारत में लॉन्च: 800W आउटपुट और Dolby Audio सपोर्ट, जानें कीमत
  9. आप Netflix देख रहे हैं, लेकिन Netflix भी आपको देख रहा है”: डिजिटल जासूसी के आरोप में घिरा प्लेटफॉर्म
  10. Amazon की समर सेल में Canon और Epson जैसे प्रमुख ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.