देखने में यह एक डिस्प्ले जैसा लगता है लेकिन इसके उपयोग बहुत सारे बताए गए हैं। डिवाइस में एक 7 इंची स्क्रीन मिलती है।
Photo Credit: Apple
Apple ने भारत में HomeView को अधिकारिक रूप से भारत में लॉन्च कर दिया है।
Apple ने भारत में HomeView को अधिकारिक रूप से भारत में लॉन्च कर दिया है। यह भारत में अब खरीद के लिए उपलब्ध हो गया है। देखने में यह एक डिस्प्ले जैसा लगता है लेकिन इसके उपयोग बहुत सारे बताए गए हैं। डिवाइस में एक 7 इंची स्क्रीन मिलती है। यह एपल के ए18 चिप पर चलता है। साथ ही इसमें Siri AI का सपोर्ट भी दिया गया है। इसका स्मार्ट एआई फीचर घर के सदस्यों के अनुसार कंटेंट दिखा सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स विस्तार से।
Apple के HomeView की भारत में कीमत 39,900 रुपये है। इसे अब खरीद के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है। अधिकारिक वेबसाइट से डिवाइस को पर्चेज किया जा सकता है। कंपनी ने इसे Silver, Starlight, Rose Pink और Space Gray कलर शेड्स में प्रस्तुत किया है।
Apple HomeView एक 7 इंच का डिस्प्ले डिवाइस है जो स्मार्ट फीचर्स से लैस होकर आता है। स्क्रीन में लिक्विड रेटिना डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 1088×1088 पिक्सल रिजॉल्यूशन सपोर्ट दिया गया है। 500 निट्स की ब्राइटनेस इसमें दी गई है। इसमें A18 चिपसेट लगा है। यह एक वीडियो कॉलिंग डिवाइस, फोटो फ्रेम, स्पीकर जैसे भी इस्तेमाल हो सकता है।
Siri AI के साथ यह रन करता है। आप बोलकर इससे म्यूजिक चलवा सकते हैं, वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं, इस पर फोटो सेट कर सकते हैं, वीडियो देख सकते हैं और अपने घर के अन्य स्मार्ट डिवाइसेज को कंट्रोल भी कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि विशेष रूप से विभिन्न तरह के Apple डिवाइसेज को इस्तेमाल करने वाले घरों में यह जिंदगी को बहुत आसान बना सकता है।
कैमरा की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल का कैमरा लगा है। यह घर के सदस्यों की पहचान भी कर सकता है जिसके लिए अधिकतम सदस्य 6 हो सकते हैं। अलग सदस्यों के लिए यह कस्टमाइज हो सकता है। घर के स्मार्ट डिवाइस जैसे लाइटिंग, सिक्योरिटी कैमरा आदि इससे कंट्रोल हो सकते हैं। यह आपका गाइड भी बन सकता है। उदाहरण के लिए अगर आपको कोई रेसिपी पसंद आती है तो यह उसे स्क्रीन पर स्टेप बाय स्टेप बोलकर बता सकता है, और खाना बनाते समय आपके साथी की तरह इस्तेमाल हो सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
₹2500 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP चार कैमरा वाला फोन, 5500mAh बैटरी!
Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार