इसे CGM डिवाइस भी कहा गया है। यह हाथ पर चिपक जाता है और लगातार ग्लूकोस लेवल को माप सकता है।
Photo Credit: Huawei Central
Huawei ने हेल्थ मॉनिटरिंग वियरेबल्स में अपना पहला और अनोखा ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1 लॉन्च किया है।
Huawei ने हेल्थ मॉनिटरिंग वियरेबल्स में अपना पहला और अनोखा ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1 लॉन्च किया है। यह एक ऐसा डिवाइस है जो लगातार ग्लूकोस मॉनिटरिंग (Continuous Glucose Monitoring) कर सकता है। इसलिए इसे CGM डिवाइस भी कहा गया है। यह हाथ पर चिपक जाता है और लगातार ग्लूकोस लेवल को माप सकता है। सेंसर 16 दिन तक काम कर सकता है। आइए जानते हैं डिवाइस कैसे करता है काम, और कौन से हैं इसके खास फीचर्स।
Huawei Sense G1 को कंपनी ने पहले CGM डिवाइस के तौर पर लॉन्च (via) किया है। कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। जल्द ही इसे लेकर घोषणा की जा सकती है।
Huawei Sense G1 को कंपनी पहले ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस के तौर पर उतारा है। यह 24 घंटे ग्लूकोस लेवल मापता रहता है। ग्लूकोस लेवल जब साधारण रेंज से ऊपर नीचे होता है तो यह यूजर को अलर्ट भी भेजता है। अलर्ट मिलने पर यूजर अपने शरीर के ग्लूकोस लेवल को अपने स्मार्टफोन या स्मार्टवॉच पर भी देख सकता है। यह बाजू पर चिपक जाता है और राउंड शेप में आता है। देखने में यह एयरटैग डिवाइस जैसा लगता है।
सेंसर के तौर पर इसके नीचे से छोटी सी सुईं लगी हुई है जो कोशिका के आसपास जमा फ्लूइड से रीडिंग इकट्ठा करता रहती है। इसमें अन्य ग्लूकोस मीटर की तरह उंगली में सुईं घुसाने की जरूरत नहीं पड़ती है। यह सिंगल यूजर के लिए डिजाइन किया गया है। सेंसर इसका 16 दिन तक काम कर सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसे चीन के नेशनल मेडिकल प्रोडक्ट्स एडमिनिस्ट्रेशन ने क्लास-3 मेडिकल डिवाइस के तौर पर अप्रूव किया है। कंपनी ने कहा है कि इसे पहली बार दिसंबर 2023 में टेस्टिंग पर डाला गया था। और लगभग 35 महीने इसकी टेस्टिंग की गई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999