Samsung Galaxy A25 5G में Exynos 1280 SoC, 5,000mAh बैटरी होने की संभावना

इस स्मार्टफोन में 6.44 इंच AMOLED डिस्प्ले और प्रोसेसर के तौर पर Exynos 1280 SoC दिया जा सकता है

Samsung Galaxy A25 5G में Exynos 1280 SoC, 5,000mAh बैटरी होने की संभावना

इसमें 5,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है जो 25 W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी

ख़ास बातें
  • यह इस वर्ष अप्रैल में लॉन्च किए गए Galaxy A24 की जगह ले सकता है
  • इसमें 8 GB का RAM मिल सकता है
  • इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung का Galaxy A25 5G जल्द लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी नहीं दी है। हालांकि, कुछ लीक से इसके डिस्प्ले और प्रोसेसर का संकेत मिला है। इसमें 5,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है जो 25 W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह इस वर्ष अप्रैल में लॉन्च किए गए Galaxy A24 की जगह ले सकता है। 

टिप्सटर Anthony (@TheGalox) ने X (पहले Twitter) पर Samsung Galaxy A25 5G के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस को लीक किया है। इस टिप्सटर ने बताया है कि इस स्मार्टफोन में 6.44 इंच AMOLED डिस्प्ले और प्रोसेसर के तौर पर Exynos 1280 SoC दिया जा सकता है। यह एंड्रॉयड 14 बेस्ड UI 6 पर चलेगा और इसमें 8 GB का RAM मिल सकता है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 25 W चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। हाल ही में Galaxy A25 5G को Geekbench के ऑनलाइन डेटाबेस में मॉडल नंबर SM-A256B के साथ देखा गया था। इसे बेंचमार्किंग वेबसाइट पर सिंगल-कोर टेस्टिंग में 973 और मल्टी-कोर टेस्टिंग में 2,106 प्वाइंट मिले थे। 

इससे पहले इस स्मार्टफोन के कुछ CAD-बेस्ड स्पेसिफिकेशंस भी ऑनलाइन दिखे थे। इनसे वॉटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले और साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर होने का संकेत मिला था। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। पिछले सप्ताह कंपनी ने Galaxy A54 5G का एक नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन को लगभग छह महीने तीन कलर्स, Awesome Lime, Awesome Graphite और Awesome Violet में पेश किया गया था। नया Awesome White कलर वेरिएंट 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज में उपलब्ध होगा। 

इस स्मार्टफोन के अन्य कलर्स के समान ही इसका प्राइस रखा गया है। इसे 40,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। सैमसंग इस पर 2,000 रुपये के इंस्टेंट कैशबैक की पेशकश कर रही है। इसे ICICI बैंक और SBI बैंक के कार्ड्स के जरिए खरीदने पर 2,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। इससे Samsung Galaxy A54 5G का प्राइस घटकर 34,999 रुपये हो जाएगा। इसके अलावा एक्सचेंज डिस्काउंट और EMI के विकल्प भी उपलब्ध हैं। यह स्मार्टफोन Android 13 पर चलता है और इसमें 6.4 इंच फुल HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट और विजन बूस्टर सपोर्ट के साथ है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 256 GB की स्टोरेज मिलती है जिसे माइक्रोSD कार्ड के इस्तेमाल से 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसर2.4 मेगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2340x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  7. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  8. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  9. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  10. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »