Redmi की Note 14S के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल का हो सकता है प्राइमरी कैमरा

नया स्मार्टफोन केवल 4G कनेक्टिविटी को सपोर्ट कर सकता है। इसे कुछ मार्केट्स में Note 12S के तौर पर लाया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 मार्च 2025 23:45 IST
ख़ास बातें
  • यह पिछले वर्ष दिसंबर में पेश की गई Redmi Note 14 सीरीज का हिस्सा होगा
  • इस सीरीज में Note 14, Note 14 Pro और Note 14 Pro+ शामिल हैं
  • इसका कैमरा सिस्टम 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट कर सकता है

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi का Note 14S जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष दिसंबर में पेश की गई Redmi Note 14 सीरीज का हिस्सा होगा। इस सीरीज में Note 14, Note 14 Pro और Note 14 Pro+ शामिल हैं। नए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। 

Winfuture की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के Note 14S को जल्द भारत और यूरोप के चुनिंदा देशों में लॉन्च किया जा सकता है। इसका प्राइस 240 यूरो (लगभग 22,700 रुपये) से कुछ कम हो सकता है। इस रिपोर्ट में शामिल इमेजेज से इसका डिजाइन Redmi के Note 13 Pro के समान दिख रहा है। नया स्मार्टफोन केवल 4G कनेक्टिविटी को सपोर्ट कर सकता है। इसे कुछ मार्केट्स में Note 12S के तौर पर लाया जा सकता है। इसमें पैनल के ऊपर दाएं कोने पर स्क्वेयर की शेप में रियर कैमरा मॉड्यूल दिख रहा है। इसमें तीन कैमरा और एक LED फ्लैश यूनिट हो सकता है। इसके डिस्प्ले के सेंटर में होल-पंच स्लॉट है। इस स्मार्टफोन को पर्पल और ग्रीन कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। यह Android 14 पर बेस्ड HyperOS पर चल सकता है। 

Note 14S में फुल HD+ (1,080x2,400 पिक्सल्स) AMOLED डिस्पले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G99 Ultra दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 8 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज हो सकती है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा हो सकता है। इसका कैमरा सिस्टम 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट कर सकता है। 

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। Note 14S में 5,000 mAh की बैटरी 67 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, Wi-Fi, Bluetooth और NFC के विकल्प हो सकते हैं। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में यह Vivo, Infinix और Oppo जैसी स्मार्टफोन कंपनियों को कड़ी टक्कर दे रही है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid design
  • Excellent Display
  • Decent Cameras
  • Capable performance
  • Battery monster
  • Bad
  • Slippery back panel
  • The 3+4 software update cycle seems on the lower side
  • Some AI features are a hit and a miss
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 3

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5110 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  2. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर
  2. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.