• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi के A4 5G में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 10,000 से कम होगा प्राइस

Redmi के A4 5G में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 10,000 से कम होगा प्राइस

यह स्मार्टफोन Android 14 पर चल सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है

Redmi के A4 5G में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 10,000 से कम होगा प्राइस

इस स्मार्टफन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर 4 nm Snapdragon 4s Gen 2 होगा
  • इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi ने पिछले सप्ताह इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) में Redmi A4 5G को पेश किया था। इसे Snapdragon 4s Gen 2 चिपसेट वाले पहले एंट्री-लेवल स्मार्टफोन के तौर पर लाया जा रहा है। हालांकि, Redmi ने इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं दी थी। इस स्मार्टफोन का केवल डिजाइन दिखाया गया था। 

हालांकि, कंपनी ने बताया था कि इसका प्राइस 10,000 रुपये से कम होगा। Smartprix की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Redmi के A4 5G के  4GB + 128GB वेरिएंट का प्राइस 8,499 रुपये हो सकता है। इस प्राइस में अन्य डिस्काउंट के साथ बैंक और लॉन्च ऑफर शामिल हैं। इसका मतलब है कि इस स्मार्टफोन का लिस्टेड प्राइस कुछ अधिक हो सकता है। Redmi के A4 5G में प्रोसेसर के तौर पर 4 nm Snapdragon 4s Gen 2 की पुष्टि हुई है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच HD+ IPS LCD स्क्रीन 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकती है। 

Redmi के A4 5G में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। यह स्मार्टफोन Android 14 पर चल सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी 18 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। कंपनी ने A3 4G को 7,299 रुपये के शुरुआती प्राइस पर पेश किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G36 है। इस स्मार्टफोन की 6.71 इंच HD+ स्क्रीन 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। Redmi के A3 4G में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 10 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

हाल ही में Redmi ने Buds 6 Lite को लॉन्च किया था। इसमें राउंडेड स्टेम्स और सिलिकॉन ईयर टिप्स के साथ इन-ईयर डिजाइन है। इसकी 45 mAh बैटरी 38 घंटे तक चल सकती है। इसके चार्जिंग केस में 480 mAh का सेल है। ये ईयरफोन 40 dB तक एक्टिव नॉयस कैंसलेशन (ANC) को सपोर्ट करता है। ये TWS ईयरफोन व्हाइट और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध है। इसमें 12.4 mm टाइटेनियम डायनैमिक ड्राइवर्स और नॉयस रिडक्शन टेक्नोलॉजी के साथ डुअल माइक सिस्टम है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Attractive IP52-rated design
  • 5G connectivity at a low price
  • Good battery life
  • Widevine L1 certification
  • FM Radio (via 3.5mm headphone jack)
  • कमियां
  • 5G limited to Jio network only
  • Display viewing angles are not good
  • Relatively slow charging
  • Tonnes of preinstalled apps
  • Spammy notifications
  • Bad low-light camera
डिस्प्ले6.88 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4s जेन 2
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + Unspecified
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5160 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन720x1640 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  11. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  4. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  5. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  7. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  9. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »