Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 8 Pro एक-दूसरे से कितने अलग?

रेडमी नोट 9 प्रो हैंडसेट किस तरह से रेडमी नोट 8 प्रो का अपग्रेड है? इस सवाल का जवाब जानने के लिए हमने कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के आधार पर Redmi Note 9 Pro की तुलना Redmi Note 8 Pro से की है।

Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 8 Pro एक-दूसरे से कितने अलग?

Redmi Note 9 Pro में है 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 pro, रेडमी नोट 8 प्रो हैं चार रियर कैमरे वाले हैंडसेट
  • रेडमी नोट 9 प्रो की बैटरी 5,020 एमएएच की है
  • 4,500 एमएएच की बैटरी से लैस है Redmi Note 8 Pro
विज्ञापन
Redmi Note 9 Pro कुछ हफ्तों पहले ही लॉन्च हुआ है। बजट स्मार्टफोन मार्केट में Xiaomi के इस फोन की दावेदारी बेहद ही मज़बूत है। रेडमी नोट 9 प्रो बड़ी बैटरी, क्वाड रियर कैमरा सेटअप और स्टाइलिश डिज़ाइन के साथ आता है। रेडमी नोट 9 प्रो पिछले साल लॉन्च हुए Redmi Note 8 Pro का ही अपग्रेड वर्ज़न है, जो आज भी पैसा वसूल स्मार्टफोन में से एक है। अब सवाल उठता है कि रेडमी नोट 9 प्रो हैंडसेट किस तरह से रेडमी नोट 8 प्रो का अपग्रेड है?

इस सवाल का जवाब जानने के लिए हमने कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के आधार पर Redmi Note 9 Pro की तुलना Redmi Note 8 Pro से की है।
 

Redmi Note 9 Pro vs Redmi Note 8 Pro: Price in India

रेडमी नोट 9 प्रो फोन दो वेरिएंट में आता है। एक वेरिएंट 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज से लैस है और दूसरे में 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। 4 जीबी + 64 जीबी वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। वहीं, 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये है। दोनों ही वेरिएंट आपको ऑरोरा ब्लू, ग्लेसियर व्हाइट और इंटरस्टेलर ब्लैक रंग में मिल जाएंगे।

दूसरी तरफ, Redmi Note 8 Pro फोन 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत क्रमशः 14,999 रुपये, 15,999 रुपये, और 17,999 रुपये है। फोन के सभी वेरिएंट चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं, वो हैं इलेक्ट्रिक ब्लू, गामा ग्रीन, हेलो व्हाइट और शेडो ब्लैक।
 

Redmi Note 9 Pro vs Redmi Note 8 Pro: Specifications

डुअल सिम (नैनो) रेडमी नोट 9 प्रो फोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। वहीं, डुअल सिम (नैनो) रेडमी नोट 8 प्रो फोन एंड्रॉयड 9 पाई अधारित MIUI 10 के साथ लॉन्च हुआ था, लेकिन बाद में इसे एंड्रॉयड 10 अधारित MIUI 11 अपडेट मिल गया। रेडमी नोट 9 प्रो स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। जबकि रेडमी नोट 8 प्रो फोन में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसका 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो है। दोनों ही स्मार्टफोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गई है।

बात अगर प्रोसेसर की करें तो रेडमी नोट 9 प्रो में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर दिया गया है और इसके साथ ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू भी मौजूद है। फोन में 6 जीबी LPDDR4X रैम है। वहीं, रेडमी नोट 8 प्रो में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम हैं।

दोनों ही फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। रेडमी नोट 9 प्रो में 48 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL GM2 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन का सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है और चौथा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसकी तुलना में रेडमी नोट 8 प्रो में भी चार रियर कैमरे मौजूद हैं, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर दिए हैं। सेल्फी के लिए इस फोन में आपको 20 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।

स्टोरेज के मामले में नए और पुराने दोनों ही फोन में 128 जीबी तक यूएफएस 2.1 स्टोरेज दी गई है, जिसमें 512 जीबी तक माइक्रोएसडी सपोर्ट मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए Redmi Note 9 Pro फोन 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ आता है। इस फोन में आपको नाविक सपोर्ट भी मिलेगा। वहीं, Redmi Note 8 Pro फोन वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ आता है। रेडमी नोट 9 प्रो फोन के किनारे पर फिंगरप्रिेंट सेंसर दिया गया है। जबकि रेडमी 8 प्रो फोन में यह आपको बैक पैनल पर मिलेगा।

नए फोन में आपको 5,020 एमएएच की बैटरी मिलेगी जिसमें 18 वॉट फास्ट चार्जिंग मिलेगी। वहीं, रेडमी नोट 8 प्रो फोन में थोड़ी छोटी 4,500 एमएएच की बैटरी के साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Decent battery life
  • Good cameras
  • Smooth performance
  • कमियां
  • MIUI has spammy ads
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Fast charger isn’t bundled
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Premium build quality
  • HDR display
  • कमियां
  • Gets warm under load
  • Sub-par low-light video performance
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी90टी
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  2. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  4. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  6. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  7. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  9. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  10. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »