9,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi Note 17 Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच 1.5K (2,772 x 1,280 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm का Snapdragon 6s Gen 4 दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Xiaomi के HyperOS 3 पर चलता है। Redmi Note 17 Pro की रियर कैमरा यूनिट में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।