Redmi K50 Pro+ से पहले लॉन्च होगा Redmi K50 Gaming Edition स्मार्टफोन!

हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, Redmi K50 Gaming Edition फोन में 6.67 इंच का Huaxing flexible डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह फोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।

Redmi K50 Pro+ से पहले लॉन्च होगा Redmi K50 Gaming Edition स्मार्टफोन!
ख़ास बातें
  • Redmi K50 Gaming Edition में मिल सकता है 6.67 इंच डिस्प्ले
  • रेडमी के50 गेमिंग एडिशन में 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है
  • रेडमी के50 लाइनअप के रिलीज़ ऑर्डर की जानकारी कंफर्म हो गई है
विज्ञापन
Redmi जल्द ही Redmi K50 लाइनअप लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसमें Redmi K50, Redmi K50 Gaming Edition, Redmi K50 Pro, और Redmi K50 Pro+ चार स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं। फिलहाल Xiaomi के स्वामित्व वाले ब्रांड ने इस लाइनअप के लॉन्च रिलीज़ तारीख को लेकर किसी प्रकार का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। हालांकि, Redmi के जनरल मैनेजर Lu Weibing ने वीबो पर आगामी लॉन्च इवेंट को टीज़ किया है और अपने फॉलोअर्स से बातचीत की। इस बातचीत के दौरान उन्होंने संकेत दिए कि रेडमी के50 प्रो प्लस स्मार्टफोन Redmi K50 Gaming Edition के बाद लॉन्च किया जाएगा।

चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर Redmi के जनरल मैनेजर Lu Weibing ने अपने आधिकारिक अकाउंट के जरिए उपरोक्त जानकारी प्रदान की। फॉलोअर्स से बातचीत के दौरान उनसे सवाल किया गया कि डायमेंसिटी 9000 प्रोसेसर वेरिएंट कब लॉन्च किया जाएगा? जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि पहले Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस वेरिएंट मार्केट में पहले लॉन्च होगा। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट में इशारा मिला था कि Redmi K50 Gaming Edition स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा। वहीं, दूसरी ओर Redmi K50 Pro+ स्मार्टफोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 9000 प्रोसेसर मौजूद होगा। इससे यह प्रतीत होता है कि Lu Weibing ने रेडमी के50 लाइनअप के रिलीज़ ऑर्डर की जानकारी को कंफर्म कर दिया है।
 

Redmi K50 Gaming Edition specifications (expected)

हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, रेडमी के50 गेमिंग एडिशन फोन में 6.67 इंच का Huaxing flexible डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह फोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। हैंडसेट में डुअल वीसी कूलिंग सिस्टम, गेमिंग शोल्डर ट्रिगर और साइड-माउंटिड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। स्मार्टफोन में 4,700 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जिसके साथ 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का या फिर 64 मेगापिक्सल का होगा। प्राइमरी सेंसर के साथ 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद होगा।


 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 1
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4,700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »