Redmi K50 सीरीज़ फरवरी में होगी लॉन्च, Redmi K50 Gaming Edition के स्पेसिफिकेशन लीक...

Redmi के चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पोस्ट के मुताबिक, Redmi K50 सीरीज़ स्मार्टफोन अगले महीने फरवरी में लॉन्च होंगे। पोस्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि फोन का कोडनेम DreamPhone होगा और यह Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा।

Redmi K50 सीरीज़ फरवरी में होगी लॉन्च, Redmi K50 Gaming Edition के स्पेसिफिकेशन लीक...
ख़ास बातें
  • Redmi K50 Gaming Edition में मिलेगा JBL स्पीकर
  • रेडमी के50 गेमिंग एडिशन सीरीज़ में पहले हो सकता है लॉन्च
  • रेडमी के50 सीरीज़ फोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से होगा लैस
विज्ञापन
Redmi ने ऐलान किया था कि रेडमी के50 सीरीज़ स्मार्टफोन को फरवरी महीने में लॉन्च किया जाएगा और कंपनी ने फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी शेयर की थी। टिप्सटर के अनुसार, Redmi K50 Gaming Edition इस सीरीज़ के तहत पेश होने वाला पहला फोन हो सकता है, इस गेमिंग स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन Xiaomi सब-ब्रांड द्वारा शेयर किए गए हैं। रेडमी के50 सीरीज़ स्मार्टफोन गीकबेंच लिस्टिंग पर भी स्पॉट की गई थी, जिसमें दिखा था कि यह स्मार्टफोन क्वालकॉम प्रोसेसर से लैस होगा और इसमें 12 जीबी रैम मिलेगी।

Redmi के चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो पोस्ट के मुताबिक, Redmi K50 सीरीज़ स्मार्टफोन अगले महीने फरवरी में लॉन्च होंगे। पोस्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि फोन का कोडनेम DreamPhone होगा और यह Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा। आगामी फोन को लेकर यह भी कहा गया है कि इसमें डुअल VC liquid cooling सिस्टम मिलेगा। रेडमी के50 सीरीज़ स्मार्टफोन में 4,700 एमएएच की बैटरी मिलेगी, जिसके साथ 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। यह फोन को 17 मिनट में फुल चार्ज करने की क्षमता रखेगा।

Digital Chat Station ने भी वीबो पर कुछ जानकारी शेयर की है, जिसके मुताबिक Redmi K50 Gaming Edition स्मार्टफोन को चीन में रेडमी के50 सीरीज़ में सबसे पहले लॉन्च किया जाएगा। टिप्सटर ने यह भी बताया है कि यह फोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा। टिप्सटर के मुताबिक, मीडियाटेक डायमेंसिटी 8000/ डायमेंसिटी 9000 से लैस स्मार्टफोन बाद में लॉन्च किया जाएगा और यह फोन स्नैपड्रैगन वेरिएंट से हाई होंगे।

इसी टिप्सटर द्वारा ट्विटर पर किए पोस्ट में जानकारी दी गई है कि रेडमी के50 गेमिंग एडिशन फोन में JBL स्पीकर, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विकटस प्रोटेक्शन और 4,700 एमएएच की बैटरी के साथ 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। यह स्पेसिफिकेसन रेडमी वीबो पर शेयर किए गए स्पेसिफिकेशन के समान है, तो ऐसे में अटकले लगाई जा सकती है कि रेडमी के50 गेमिंग एडिशन रेडमी के50 सीरीज़ में लॉन्च होने वाला पहला फोन हो सकता है।

रेडमी के50 सीरीज़ स्मार्टफोन गीकबेंच पर भी लिस्ट हो चुका है। गीकबेंच पर फोन Xiaomi 22021211RC के साथ लिस्ट था। इस लिस्टिंग से खुलासा होता है कि फोन Android 12 पर काम करेगा। फोन का सिंगल कोर स्कोर 850 से 963 प्वाइंट्स है और मल्टी-कोर स्कोर 3,012 से 3,156 प्वाइंट्स है। लिस्टिंग में दिखा है कि फोन क्वालकॉम प्रोसेसर से लैस होगा, जिसका कोडनेम 'Munch' होगा और इसमें 12 जीबी रैम मिलेगी।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 1
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4,700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  2. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  3. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  4. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  5. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  6. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  8. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  9. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  10. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »