Xiaomi जल्द ला सकती है 150W फास्ट चार्जिंग वाले फोन!

माना जा रहा है कि 150 वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को कंपनी Xiaomi 12 Ultra या फिर Xiaomi MIX लाइनअप के साथ पेश कर सकती है।

Xiaomi जल्द ला सकती है 150W फास्ट चार्जिंग वाले फोन!
ख़ास बातें
  • Redmi K50 Gaming Edition फोन में मिला 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • 100 वॉट क्षमता स्मार्टफोन को चार्ज करने में 20 मिनट का समय लेती है
  • 120 वॉट फास्ट चार्जिंग क्षमता स्मार्टफोन को 17 मिनट में फुल चार्ज कर देती
विज्ञापन
पिछले कुछ सालों में स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने स्मार्टफोन बैटरी क्षमता को बढ़ावा न देकर चार्जिंग स्पीड बढ़ाने पर ज़ोर दिया है। कंपनियां अपने-अपने स्मार्टफोन मॉडल्स में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट को पेश करती जा रही है, जिसमें यूज़र्स के फोन बेहद ही कम समय में फुल चार्ज हो जाते हैं। इस वक्त फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में 120 वॉट फास्ट चार्जिंग क्षमता को पेश किया जा रहा है। लेकिन जल्द ही 150 वॉट फास्ट चार्जिंग क्षमता भी मार्केट में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जी हां, कथित रूप से Xiaomi कंपनी जल्द ही 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट लेकर आने की तैयारी में है।

Gizmochina की रिपोर्ट में टिप्सटर Digital Chat Station का हवाला देते हुए जानकारी दी गई है कि Xiaomi कंपनी जल्द ही 150 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट को अपने स्मार्टफोन में लेकर आने वाली है। कंपनी फिलहाल कथित रूप से 150 वॉट फास्ट चार्जिंग की टेस्टिंग कर रही है। माना जा रहा है कि इस टेक्नोलॉजी को कंपनी Xiaomi 12 Ultra या फिर Xiaomi MIX लाइनअप के साथ पेश कर सकती है। फिलहाल इसके अलावा, 150 वॉट फास्ट चार्जिंग को लेकर अन्य किसी प्रकार की खबर ऑनलाइन सामने नहीं आई है।

गौरतलब है कि Redmi K50 सीरीज़ को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। Redmi K50 Gaming Edition फोन में 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।

आपको बता दें, 100 वॉट क्षमता स्मार्टफोन को चार्ज करने में 20 मिनट का समय लेती है, जबकि 120 वॉट फास्ट चार्जिंग क्षमता स्मार्टफोन को 17 मिनट में फुल चार्ज कर देती है। ऐसे में 150 वॉट टेक्नोलॉजी एक स्मार्टफोन को चार्जिंग करने में उससे भी कम का वक्त लेगी। कहा जा रहा है 150 वॉट फास्ट चार्जिंग क्षमता का जल्द ही मास प्रोडक्शन शुरू कर दिया जाएगा।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 1
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4,700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »