Realme का P3 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 12 GB का हो सकता है RAM

इस स्मार्टफोन के कैमरा आइलैंड में दो अलग सर्कुलर यूनिट्स हैं। इसमें वॉल्यूम रॉकर के नीचे ऑरेंज कलर का पावर बटन दिया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 मार्च 2025 17:03 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन के कैमरा आइलैंड में दो अलग सर्कुलर यूनिट्स दिख रही हैं
  • इसमें वॉल्यूम रॉकर के नीचे ऑरेंज कलर का पावर बटन है
  • पिछले महीने Realme P3 Pro 5G और P3x 5G को पेश किया गया था

इस स्मार्टफोन में ग्लास का बैक पैनल दिया जा सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का P3 Ultra 5G जल्द देश में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की बेंचमार्किंग वेबसाइट पर लिस्टिंग से इसके प्रमुख फीचर्स का संकेत मिला था। कंपनी ने एक प्रमोशनल इमेज में इसके डिजाइन का खुलासा किया है। पिछले महीने Realme P3 Pro 5G और P3x 5G को पेश किया गया था। 

कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में P3 Ultra 5G के भारत में जल्द लॉन्च की जानकारी दी है। हालांकि, इसके लॉन्च की तिथि की पुष्टि नहीं की गई है। Realme ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि यह स्मार्टफोन अल्ट्रा डिजाइन, अल्ट्रा परफॉर्मेंस और अल्ट्रा कैमरा के साथ होगा। इस पोस्ट में दी गई प्रमोशनल इमेज में P3 Ultra 5G इसके दायीं ओर का डिजाइन दिख रहा है। इस स्मार्टफोन के कैमरा आइलैंड में दो अलग सर्कुलर यूनिट्स हैं। इसमें वॉल्यूम रॉकर के नीचे ऑरेंज कलर का पावर बटन दिया गया है। 
Advertisement

हाल ही में बेंचमार्किंग वेबसाइट Geekbench पर Realme RMX5030 की लिस्टिंग हुई थी। यह कंपनी का P3 Ultra हो सकता है। इस लिस्टिंग से इस स्मार्टफोन में 12 GB का RAM होने का संकेत मिला था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8300 या MediaTek Dimensity 8350 दिया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर चल सकता है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया था कि P3 Ultra में ग्लास का बैक पैनल दिया जा सकता है। 

इस सप्ताह की शुरुआत में Realme ने Realme 14 Pro+ 5G को 512 GB के नए स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया था। इस वर्ष जनवरी में यह स्मार्टफोन 128 GB, 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया था। Realme 14 Pro+ 5G में 12 GB तक का RAM है। इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच 1.5K (1,272 × 2,800 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 3 दिया गया है। Realme 14 Pro+ 5G के 12 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले नए वेरिएंट का प्राइस 37,999 रुपये का है। इसकी बिक्री कंपनी के ई-स्टोर, ई-कॉमर्स साइट Flipkart और चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स के जरिए की जा रही है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stylish IP69-rated design
  • Quad-curved display with skinny bezel
  • Bad
  • Tons of preinstalled bloatware
  • Only two years of software support
  • Limited camera selection
  • Display not bright enough outdoors
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 3

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1272x2800 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6400

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.