Realme का Narzo 80 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000 mAh की बैटरी

Realme ने बताया है कि इस स्मार्टफोन की बैटरी रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। Narzo 80 Lite 5G की थिकनेस 7.94 mm की होगी

Realme का Narzo 80 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000 mAh की बैटरी

इस स्मार्टफोन को पर्पल और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा

ख़ास बातें
  • Amazon की वेबसाइट पर Narzo 80 Lite 5G के लिए माइक्रोसाइट शुरू हो गई है
  • इस स्मार्टफोन का प्राइस 10,000 रुपये से कम हो सकता है
  • कंपनी ने अप्रैल में Narzo 80x और Narzo 80 Pro को देश में लॉन्च किया था
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Realme का Narzo 80 Lite 5G जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अप्रैल में Narzo 80x और Narzo 80 Pro को देश में लॉन्च किया था। Realme ने Narzo 80 Lite के डिजाइन और बैटरी के बारे में जानकारी दी है। हालांकि, इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि का खुलासा नहीं किया गया है। 

ई-कॉमर्स कंपनी Amazon की वेबसाइट पर Narzo 80 Lite 5G के लिए माइक्रोसाइट शुरू हो गई है। इस स्मार्टफोन का प्राइस 10,000 रुपये से कम हो सकता है। एमेजॉन पर माइक्रोसाइट से इस स्मार्टफोन के डिजाइन की जानकारी मिली है। इसके रियर कैमरा मॉड्यूल में दो कैमरा और एक एलिप्टिकल LED फ्लैश यूनिट दी गई है। इसमें दाएं कोने पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन हैं। इस स्मार्टफोन को पर्पल और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। Narzo 80 Lite 5G में 6,000 mAh की बैटरी दी जाएगी। इसमें 46.6 घंटे की कॉल्स और 15.7 घंटे का YouTube प्लेबैक मिलने का दावा किया गया है। 

Realme ने बताया है कि इस स्मार्टफोन की बैटरी रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। Narzo 80 Lite 5G की थिकनेस 7.94 mm की होगी। इसका डिजाइन Realme Narzo 80x 5G के समान दिख रहा है। Narzo 80x 5G में 6,000 mAh की बैटरी 45 W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के Narzo 80 Pro 5G में भी 6,000 mAh की बैटरी 80 W SuperVOOC चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ थी। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 7.55 mm की है। 

हाल ही में एक लीक में बताया गया था कि Narzo 80 Lite 5G को 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज और 6 GB + 128 GB के दो वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन के दोनों वेरिएंट्स के प्राइसेज क्रमशः 9,999 रुपये और 11,999 रुपये के हो सकते हैं। इसमें HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है। इसमें 50 मेगापिक्सल की डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। हाल ही में Realme ने GT 7 और GT 7T को भारत और इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया था। कंपनी की नई GT सीरीज के इन स्मार्टफोन्स में MediaTek Dimensity चिपसेट दिए गए हैं। इन स्मार्टफोन्स की 7,000 mAh की बैटरी 120 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स के साथ GT 7 Dream Edition को भी पेश किया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  3. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  4. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  6. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  7. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  8. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  10. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »