5 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Realme का 50MP कैमरा वाला फोन

Realme ने बीते साल भारतीय बाजार में Realme Narzo 80 Pro 5G लॉन्च किया था जो कि अब भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

5 हजार से ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदें Realme का 50MP कैमरा वाला फोन

Photo Credit: Realme

Realme Narzo 80 Pro 5G में 6.77 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Realme Narzo 80 Pro 5G में 6.77 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले है।
  • Realme Narzo 80 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Realme Narzo 80 Pro 5G में में 6000mAh बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

Realme ने बीते साल भारतीय बाजार में Realme Narzo 80 Pro 5G लॉन्च किया था जो कि अब भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अगर आप Realme Narzo 80 Pro 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर वर्तमान में कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर से अच्छी खासी बचत हो रही है। यहां हम आपको Realme Narzo 80 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Realme Narzo 80 Pro 5G Price & Offers

Realme Narzo 80x 5G का 8+256GB स्टोरेज वेरिएंट 16,996 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि 21,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से भुगतान पर 1,325 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद 15,671 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 7,150 रुपये कम हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह फोन लॉन्च कीमत से करीबन 5,828 रुपये सस्ता मिल रहा है।


Realme Narzo 80 Pro 5G Specifications

Realme Narzo 80 Pro 5G में 6.77 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6 पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। Narzo 80 Pro 5G में 6000mAh बैटरी दी गई है जो कि 80W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। फोन में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G, वाई-फाई 6, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »