Amazon Great Indian Festival 2025 Sale आज यानी कि 22 सितंबर से प्राइम मेंबर्स के लिए शुरू हो चुकी है।
Photo Credit: Xiaomi
Redmi 15 5G में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।
Amazon Great Indian Festival 2025 Sale आज यानी कि 22 सितंबर से प्राइम मेंबर्स के लिए शुरू हो चुकी है, जबकि अन्य सभी यूजर्स को इस साल का लाभ 23 सितंबर से मिलेगा। साल की सबसे बड़ी सेल में स्मार्टफोन से लेकर स्मार्ट टीवी, स्मार्टवॉच, लैपटॉप, टैबलेट, ईयरफोन और होम एप्लायंसेज आदि पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। आज हम 15 हजार रुपये में आने वाले स्मार्टफोन्स की बात कर रहे हैं जो कि अमेजन पर डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हैं। आइए अमेजन पर मिलने वाली बेस्ट डील्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Samsung Galaxy M36 5G
Samsung Galaxy M36 5G का 6GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन सेल के दौरान 22,999 रुपये के बजाय 13,999 रुपये में मिल रहा है। इस डील में बैंक ऑफर भी शामिल हैं, जिसमें एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई कार्ड से भुगतान पर छूट मिल रही है। Galaxy M36 5G में 6.7 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में ऑक्टा कोर Exynos 1380 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 5,000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Honor X7c 5G
Honor X7c 5G अमेजन सेल के दौरान 19,999 रुपये के बजाय 13,998 रुपये में मिल रहा है। इस डील में बैंक ऑफर शामिल है। इस फोन में 8+256GB स्टोरेज दी गई है। X7c 5G में 6.8 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है। यह फोन 5200mAh की बैटरी से लैस है जो कि 35W सुपरचार्ज टेक्नोलॉजी का सपोर्ट करती है। इस फोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर है।
Redmi 15 5G
Redmi 15 5G का 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल के दौरान 14,998 रुपये में मिल रहा है। Redmi 15 5G में 7000mAh की बैटरी है। इस फोन 6.9 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6एस जेन 3 प्रोसेसर से लैस है। सैमसंग के इस फोन में 50 मेगापिक्सल का AI ड्यूल कैमरा दिया गया है।
iQOO Z10x 5G
iQOO Z10x 5G (6GB RAM/128GB) स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 12,998 रुपये में लिस्ट है, जिस पर सेल के दौरान 1 हजार रुपये कूपन ऑफर उपयोग करने के बाद 11,998 रुपये में मिल रहा है। iQOO के इस फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर से लैस है।
Realme Narzo 80x 5G
Realme Narzo 80x 5G (6GB+128GB) स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 11,998 रुपये में लिस्ट किया गया है। कूपन ऑफर से 1,000 रुपये की बचत हो रही है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 10,998 रुपये हो जाएगी। इस फोन में Dimensity 6400 5G चिपसेट मिलता है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP69 रेटिंग से लैस है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें