• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 10,001mAh बैटरी वाले Realme P4 Power 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स

10,001mAh बैटरी वाले Realme P4 Power 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स

इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 25,999 रुपये, 8 GB + 256 GB का 27,999 रुपये और 12 GB + 256 GB वेरिएंट का 30,999 रुपये का है

10,001mAh बैटरी वाले Realme P4 Power 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स

Photo Credit: Realme

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है

ख़ास बातें
  • Realme P4 Power 5G में 10,001 mAh की दमदार बैटरी दी गई है
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 Ultra है
  • यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलता है
विज्ञापन

हाल ही में लॉन्च किए गए Realme P4 Power 5G की भारत में बिक्री शुरू हो गई है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 Ultra दिया गया है। Realme P4 Power 5G में 10,001 mAh की दमदार बैटरी है जो 80 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Realme P4 Power 5G का प्राइस, ऑफर्स

इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 25,999 रुपये, 8 GB + 256 GB का 27,999 रुपये और 12 GB + 256 GB वेरिएंट का 30,999 रुपये का है। Realme P4 Power 5G को TransSilver, TransBlue और TransOrange कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन पर 2,000 रुपये का बैंक या एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। कंपनी की वेबसाइट, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर Realme P4 Power 5G की शुरुआती सेल पांच से सात फरवरी तक चलेगी। इस सेल में कस्टमर्स को छह महीने की नो-कॉस्ट EMI, चार वर्ष की मुफ्त बैटरी वॉरंटी और Realme के डिवाइसेज पर 1,000 रुपये का अतिरिक्त बोनस मिल सकता है। 

Realme P4 Power 5G के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स 

इस स्मार्टफोन में 6.8-इंच 1.5K AMOLED HyperGlow 4D Curve+ डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass प्रोटेक्शन है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 Ultra दिया गया है और इसके साथ HyperVision+ AI चिप है। Realme P4 Power 5G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन ( OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स हैं। यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलता है। 

इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए AirFlow VC और बड़ा ग्रेफाइट एरिया है। Realme P4 Power 5G की विशेषता इसकी 10,001 mAh की बैटरी है। यह बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग, 27 W रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने बताया है कि इसमें बेहतर एनिमेशन और मल्टी-टास्किंग एक्सपीरिएंस के लिए नया Flux Engine दिया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »