Tecno Pova Curve 2 5G अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के होंगे ऑप्शन

इस स्मार्टफोन में नए डिजाइन वाला कैमरा आइलैंड है। यह पिछले वर्ष मई में पेश किए गए Tecno Pova Curve 5G की जगह लेगा

Tecno Pova Curve 2 5G अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के होंगे ऑप्शन

इस स्मार्टफोन में नए डिजाइन वाला कैमरा आइलैंड है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को 13 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा
  • Tecno Pova Curve 2 5G में कर्व्ड रियर पैनल है
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट दिया जा सकता है
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर Tecno का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने आगामी स्मार्टफोन के डिजाइन का खुलासा किया है। इसमें नए डिजाइन वाला कैमरा आइलैंड है। यह पिछले वर्ष मई में पेश किए गए Tecno Pova Curve 5G की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन को तीन कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में कंपनी ने बताया है कि देश में Tecno Pova Curve 2 5G को 13 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस पोस्ट के साथ कंपनी ने इस स्मार्टफोन के डिजाइन का टीजर दिया है। Tecno Pova Curve 2 5G में कर्व्ड रियर पैनल है। Tecno Pova Curve 5G से अलग इस स्मार्टफोन में ट्राइएंगुलर कैमरा आइलैंड है। इसमें दो कैमरा सिंगल हॉरिजॉन्टल पिल पर लगे हैं और तीसरा कैमरा नीचे दिया गया है। इसमें सिंगल कैमरा के साथ एक LED फ्लैश है। Tecno ने बताया है कि इस स्मार्टफोन को सिल्वर, वॉयलेट और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। 

Tecno Pova Curve 2 5G में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है। Tecno Pova Curve 2 5G में 7,750 mAh की बैटरी हो सकती है। पिछले वर्ष पेश किए गए Tecno Pova Curve 5G में 6.78 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,436 पिक्सल्स) कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। 

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 दिया गया है। Tecno Pova Curve 5G में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सपोर्ट वाली डुअल रियर कैमरा यूनिट है। इसमें 64 मेगापिक्सल का Sony IMX682 प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Dolby Atmos सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर्स हैं। इस स्मार्टफोन में 5,500 mAh की बैटरी 45 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। भारत में हाल ही में Tecno Spark Go 3 को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T7250 दिया गया है। Tecno Spark Go 3 में 6.74 इंच HD+ (720 x 1,600 पिक्सल्स) IPS डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में सिंगल रियर कैमरा यूनिट है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »