• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme Narzo 60 के लिए 6 जुलाई से भारत में होगी प्री बुकिंग, कंपनी ने दिया डिस्काउंट ऑफर

Realme Narzo 60 के लिए 6 जुलाई से भारत में होगी प्री-बुकिंग, कंपनी ने दिया डिस्काउंट ऑफर

इन दोनों स्मार्टफोन्स में 12 GB तक RAM और 1 TB तक स्टोरेज मिलेगी। ये स्मार्टफोन्स पिछले वर्ष लॉन्च की गई Realme Narzo 50 सीरीज की जगह लेंगे

Realme Narzo 60 के लिए 6 जुलाई से भारत में होगी प्री-बुकिंग, कंपनी ने दिया डिस्काउंट ऑफर

इन दोनों स्मार्टफोन्स में 12 GB तक RAM और 1 TB तक स्टोरेज मिलेगी

ख़ास बातें
  • इनके लिए प्री-बुकिंग कंपनी की वेबसाइट और Amazon के जरिए कराई जा सकेगी
  • इनका शुरुआती प्राइस 17,999 रुपये का हो सकता है
  • Realme Narzo 60 5G में 100 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Realme की Narzo 60 सीरीज 6 जुलाई को भारत में लॉन्च होगी। इस सीरीज में Realme Narzo 60 5G और the Narzo 60 Pro 5G शामिल होंगे। इनके लिए प्री-बुकिंग अगले सप्ताह से कंपनी की वेबसाइट और Amazon के जरिए कराई जा सकेगी। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 12 GB तक RAM और 1 TB तक स्टोरेज मिलेगी। ये स्मार्टफोन्स पिछले वर्ष लॉन्च की गई Realme Narzo 50 सीरीज की जगह लेंगे। 

Realme Narzo 60 के लिए प्री-बुकिंग 6 जुलाई से शुरू होगी। इन स्मार्टफोन्स को Cosmic Black और Mars Orange कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। Realme Narzo 60 5G की प्री-बुकिंग कराने वाले कस्टमर्स को 1,000 रुपये और Realme Narzo 60 Pro के लिए 1,500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इनके 12 GB के RAM को बिना इस्तेमाल वाली स्टोरेज से 12 GB तक बढ़ाया जा सकेगा। कंपनी का दावा है कि ये 24 GB के RAM और 1 TB की स्टोरेज वाले देश के पहले स्मार्टफोन्स होंगे। हालांकि, इनमें 1 TB की स्टोरेज माइक्रोSD कार्ड के जरिए मिलने की संभावना है। 

इनका शुरुआती प्राइस 17,999 रुपये का हो सकता है। Realme Narzo 60 5G में 100 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है। Realme और Amazon की वेबसाइट्स पर Realme Narzo 60 सीरीज के डिजाइन और फीचर्स का संकेत दिया गया है। हालांकि, इन स्मार्टफोन्स के प्राइस का खुलासा नहीं किया गया है। 

इन स्मार्टफोन्स में 61 डिग्री कर्व्ड डिस्प्ले थिन बेजेल्स के साथ हो सकता है। इनमें  2,50,000 से अधिक फोटोज को स्टोर किया जा सकेगा। हाल ही में एक लीक में कहा गया था कि Realme Narzo 60 5G कंपनी के इस वर्ष मई में चीन में लॉन्च किए गए Realme 11 5G का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। इस स्मार्टफोन का शुरुआती प्राइस 8 GB RAM + 256 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए CNY 1,599 (लगभग 18,000 रुपये) था। इससे पहले Realme Narzo 60 5G को Geekbench बेंचमार्किंग वेबसाइट पर MediaTek Dimensity 6020 SoC और 6 GB के RAM के साथ देखा गया था। हाल ही में कंपनी ने Realme 11 Pro 5G और Realme 11 Pro+ 5G को लॉन्च किया था। इनमें एनहांस्ड इंटेलिजेंस सर्विसेज फीचर दिया गया था। हालांकि, इस फीचर को लेकर विवाद के बाद कंपनी ने एक सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए इसे डिसएबल कर दिया है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.72 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 6100+
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »