Realme ने लॉन्च किया Note 50, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

फिलिपींस में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन के कई फीचर्स पिछले वर्ष पेश किए गए Realme C51 के समान हैं

Realme ने लॉन्च किया Note 50, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस

इसमें 6.74 इंच का डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है

ख़ास बातें
  • Realme Note 50 को फिलिपींस में लॉन्च किया गया है
  • यह Sky Blue और Midnight Black कलर्स में उपलब्ध है
  • इसकी 5,000 mAh की बैटरी 10 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन  मेकर Realme ने Note 50 को लॉन्च किया है। Realme का Note सीरीज में यह पहला स्मार्टफोन है। इसमें 6.74 इंच का डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन के कई फीचर्स पिछले वर्ष पेश किए गए Realme C51 के समान हैं। 

Realme Note 50 को फिलिपींस में लॉन्च किया गया है। इसके 4 GB RAM + 64 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस PHP 3,599 (लगभग 6,000 रुपये) है। यह Sky Blue और Midnight Black कलर्स में उपलब्ध है। इसकी अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में बिक्री के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। Realme के Vice President, Qi Chase ने इससे पहले बताया था कि इस स्मार्टफोन को थाईलैंड, वियतनाम, इटली, बांग्लादेश और म्यांमार में भी लॉन्च किया जाएगा। इस वर्ष Realme के दो और Note डिवाइसेज भी लॉन्च किए जाने हैं। 

Realme Note 50 के स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम (नैनो) वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI T एडिशन पर चलता है। इसमें 6.7 इंच HD+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट, 180 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 560 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें सेल्फी कैमरा के लिए वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच है। इस स्मार्टफोन में Unisoc T612 चिप 4 GB के RAM और 64 GB की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ है। इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एक सेकेंडरी सेंसर है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इनमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक और USB Type-C पोर्ट हैं। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 

इसकी 5,000 mAh की बैटरी 10 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका साइज 167.7 x 76.67 x 7.99 mm और वजन लगभग 186 ग्राम का है। हाल ही में Realme ने पेरिस्कोप जूम कैमरा के साथ एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने का संकेत दिया था। यह स्मार्टफोन Realme 12 Pro+ हो सकता है। कंपनी ने पिछले वर्ष जुलाई में Realme 11 Pro+ को पेश किया था। पिछले कुछ वर्षों में Realme के मिड-रेंज स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किए गए एक टीजर की टैगलाइन में लिखा था "नो पेरिस्कोप नो फ्लैगशिप", जिससे इस स्मार्टफोन में बेहतर ऑप्टिकल जूम कैपेबिलिटी होने का संकेत मिल रहा है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  2. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  4. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  6. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  9. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  10. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »