Realme Note 60 इस सप्ताह होगा लॉन्च, 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

इस स्मार्टफोन को 30 अगस्त को इंडोनेशिया में लॉन्च किया जाएगा। भारत में इसके लॉन्च की Realme ने पुष्टि नहीं की है

Realme Note 60 इस सप्ताह होगा लॉन्च, 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

इस स्मार्टफोन के डिजाइन में पिछले वर्जन की तुलना में कुछ बदलाव किया गया है

ख़ास बातें
  • यह इस वर्ष की शुरुआत में पेश किए गए Realme Note 50 की जगह लेगा
  • इस स्मार्टफोन में दाएं कोने पर ऊपर रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है
  • इसमें दाएं कोने पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन हैं
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का Note 60 इस सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। यह इस वर्ष की शुरुआत में पेश किए गए Realme Note 50 की जगह लेगा। Realme ने इस स्मार्टफोन के प्रमुख फीचर्स का खुलासा किया है। इसके डिजाइन में पिछले वर्जन की तुलना में कुछ बदलाव किया गया है। 

इस स्मार्टफोन को 30 अगस्त को इंडोनेशिया में लॉन्च किया जाएगा। भारत में इसके लॉन्च की Realme ने पुष्टि नहीं की है। देश में Realme Note को नहीं लाया गया था। इस स्मार्टफोन में दाएं कोने पर ऊपर रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसके दो कैमरा अलग सर्कुलर यूनिट्स के साथ हैं। इसके साथ ही एक LED फ्लैश दिया गया है। Realme Note 60 में स्लिम बेजेल्स हैं। इसके फ्रंट में कैमरा के लिए वॉटरड्रॉप नॉच दिया गा है। इसमें दाएं कोने पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन हैं। इस स्मार्टफोन को ब्लू और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। 

Realme Note 60 को तीन RAM और स्टोरेज कन्फिग्रेशंस में लाया जाएगा। यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI पर चलेगा। इसमें 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन का 6.74 इंच डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा।   इस सप्ताह Realme 13 5G सीरीज देश में लॉन्च की जाएगी। इस सीरीज में Realme 13 और Realme 13+ शामिल हो सकते हैं। ये Realme 12 और Realme 12+ की जगह लेंगे। आगामी स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 Energy होगा। 

हाल ही में कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट और मीडिया इनवाइट में बताया था कि इस स्मार्टफोन सीरीज को 29 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर एक माइक्रोसाइट भी इस स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च की तिथि की जानकारी दी है। इन स्मार्टफोन्स में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 Energy दिया जाएगा। कंपनी ने एक टीजर इमेज भी शेयर की है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसे ग्रीन और गोल्ड कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इनमें सर्कुलर शेप वाला कैमरा सेटअप होगा। Realme 12 सीरीज में भी इस प्रकार की कैमरा यूनिट थी। पिछले कुछ वर्षों में Realme की बिक्री तेजी से बढ़ी है। स्मार्टफोन्स के मिड सेगमेंट में इसकी मजबूत हिस्सेदारी है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »