• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme C51 मिनी कैप्सूल, 6.7 इंच डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस 

Realme C51 मिनी कैप्सूल, 6.7 इंच डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस 

इसकी डुअल कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है

Realme C51 मिनी कैप्सूल, 6.7 इंच डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस 

इसे कार्बन ब्लैक और मिंट ग्रीन कलर्स में उपलब्ध कराया गया है

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को ताइवान में लॉन्च किया गया है
  • इसकी 5,000 mAh की बैटरी 33 W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है
  • इसके हुड के नीचे ऑक्टाकोर Unisoc T612 SoC दिया गया है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme ने C51 स्मार्टफोन को सिंगल RAM और स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इसमें 6.7 इंच का डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 33 W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन को ताइवान में लॉन्च किया गया है। यह जल्द ही भारत में भी लाया जा सकता है। 

इसके 4 GB RAM + 64 GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस TWD 3,990 (लगभग 10,400 रुपये) का है। इसे कार्बन ब्लैक और मिंट ग्रीन कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। यह स्मार्टफोन कंपनी के ताइवान में ऑफिशियल स्टोर के जरिए खरीदा जा सकेगा। Realme ने इसे अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च करने के बारे में जानकारी नहीं दी है। हालांकि, टिप्सटर Paras Guglani (Twitter @passionategeekz) का दावा है कि इसे समान स्पेसिफिकेशंस के साथ जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। 

Realme C51 के स्पेसिफिकेशंस

इसमें 6.7 इंच HD (720 x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट और 180 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इसके हुड के नीचे ऑक्टाकोर Unisoc T612 SoC दिया गया है। इसमें 4 GB का RAM और 64 GB की इनबिल्ट स्टोरेज है। इसके RAM को बिना इस्तेमाल वाली स्टोरेज से 4 GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह एंड्रॉयड 13 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। इसकी डुअल कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f/1.8 अपार्चर के साथ है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 33 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका आकार 167.2 x 76.7 x 7.99 mm और वजन लगभग 186 ग्राम का है। 

पिछले सप्ताह कंपनी ने देश में Realme C53 को लॉन्च किया था। इसमें 108 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। इसका प्राइस 10,000 रुपये से कम है। इस प्राइस सेगमेंट में 108 मेगापिक्सल का कैमरा किसी अन्य स्मार्टफोन में नहीं है। इसमें 128 GB तक इंटरनल स्‍टोरेज मिलती है। इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच का डिस्‍प्‍ले और 5,000 mAh की बैटरी है। Realme C53 को दो RAM और स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध कराया गया है। इसके 4 GB के RAM और 128 GB के स्‍टोरेज वेरिएंट का प्राइस 9,999 रुपये जबकि 6 GB के RAM और 64 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 10,999 रुपये हैं। इसकी बिक्री 26 जुलाई से शुरू होगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Display, Sensor, Processor, Market, Realme, Camera, Launch, Battery, Taiwan, Price
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  2. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  3. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  4. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  5. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  6. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  7. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  8. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  9. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  10. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »