• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 108MP कैमरे वाला Realme C53 स्‍मार्टफोन 10 हजार रुपये से कम में लॉन्‍च, जानें सभी डिटेल्‍स

108MP कैमरे वाला Realme C53 स्‍मार्टफोन 10 हजार रुपये से कम में लॉन्‍च, जानें सभी डिटेल्‍स

Realme C53 : इसकी पहली सेल 26 जुलाई को दोपहर 12 बजे से होगी। इसे रियलमी इंडिया की वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और नजदीकी स्‍टोर्स से खरीदा जा सकेगा।

108MP कैमरे वाला Realme C53 स्‍मार्टफोन 10 हजार रुपये से कम में लॉन्‍च, जानें सभी डिटेल्‍स

Photo Credit: Realme India

चैंपियन ब्‍लैक और चैंपियन गोल्‍ड कलर ऑप्‍शन में आने वाले Realme C53 स्‍मार्टफोन में 6.74 इंच का डिस्‍प्‍ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • अर्ली बर्ड सेल में इस फोन को आज शाम से खरीदा जा सकता है
  • फोन की पहली सेल 26 जुलाई को होगी
  • रियलमी सी53 में 108 मेगापिक्‍सल का कैमरा दिया गया है
विज्ञापन
रियलमी सी53 (Realme C53) स्‍मार्टफोन को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। यह 10 हजार रुपये से कम कीमत में आने वाला फोन है, जिसमें 108 मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा दिया गया है। कोई और ब्रैंड इस प्राइस सेगमेंट में 108MP कैमरा ऑफर नहीं कर रहा। Realme C53 में 90Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्‍प्‍ले है। फोन में 128 जीबी तक इंटरनल स्‍टोरेज दिया गया है। इसमें 6.74 इंच का डिस्‍प्‍ले और 5 हजार एमएएच की बैटरी जैसी खूबियां भी हैं। 
 

Realme C53 के भारत में दाम और उपलब्‍धता

Realme C53 स्‍मार्टफोन को भारत में 2 रैम और स्‍टाेरेज ऑप्‍शन में लाया गया है। 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्‍टोरेज मॉडल के दाम 9999 रुपये और 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्‍टोरेज मॉडल के दाम 10999 रुपये हैं। 6 जीबी रैम वेरिएंट पर कंपनी 1 हजार रुपये तक छूट भी दे रही है। Realme C53 की पहली सेल 26 जुलाई को दोपहर 12 बजे से होगी। इसे रियलमी इंडिया की वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और नजदीकी स्‍टोर्स से खरीदा जा सकेगा। 
 

Realme C53 के फीचर्स और स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

चैंपियन ब्‍लैक और चैंपियन गोल्‍ड कलर ऑप्‍शन में आने वाले Realme C53 स्‍मार्टफोन में 6.74 इंच का डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जोकि 90 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट से लैस है। डिस्‍प्‍ले में फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन में पिक्‍सल उभरते हैं। इस फोन में यूनिसॉक टाइगर T612 प्रोसेसर लगाया गया है साथ में 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्‍टोरेज दिया गया है। 

इसकी 5 हजार एमएएच की बैटरी 18वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलने वाले इस फोन में रियलमी के यूआई की लेयर है। जैसाकि हमने बताया Realme C53 स्‍मार्टफोन 10 हजार रुपये से कम कीमत का पहला फोन है, जिसमें 108 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा है। फ्रंट में 8 मेगापिक्‍सल का एआई कैमरा दिया गया है। 

186 ग्राम वजन वाले इस स्‍मार्टफोन में 3.5mm का हेडफोन जैक, टाइप-सी पोर्ट, 3 कार्ड स्‍लॉट दिए गए हैं। जो यूजर्स इस फोन को फौरन हासिल करना चाहते हैं, उनके लिए रियलमी ने आज शाम अर्ली बर्ड सेल पेश की है। आज शाम 6 से 8 बजे के बीच Realme C53 को खरीदने का मौका है।  
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »