Realme 7i लॉन्च से पहले ई-कॉमर्स साइट पर लिस्ट, कई स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक

रियलमी 7आई फोन के क्वाड रियर कैमरा सेटअप में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर्स दिए जाएंगे। लीक में यह भी बताया गया है कि इस फोन में 18 वॉच चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद होगा।

Realme 7i लॉन्च से पहले ई-कॉमर्स साइट पर लिस्ट, कई स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक

Realme 7i फोन 17 सितंबर को इंडोनेशिया में होगा लॉन्च

ख़ास बातें
  • Realme 7i फोन Lazada पोर्टल पर हुआ लिस्ट
  • लिस्टिंग में रियलमी 7आई की कीमत का नहीं हुआ खुलासा
  • रियलमी 7आई में मिल सकती है 5,000 एमएएच बैटरी
विज्ञापन
Realme 7i स्मार्टफोन इंडोनेशिया ई-कॉमर्स पोर्टल Lazada पर लिस्ट हुआ है, जहां पर इस फोन के डिज़ाइन, कलर ऑप्शन और कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। कंपनी ने हाल ही में Realme 7 सीरीज़ भारत में लॉन्च की थी, जिसमें Realme 7 और Realme 7 Pro स्मार्टफोन शामिल हैं। वहीं, कल Realme ने ऐलान किया कि इंडोनेशिया में 17 सितंबर को Realme 7i और Realme 7 स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। माना जा रहा है कि यह फोन Realme 6i का ही अपग्रेड वर्ज़न होगा, जो कि जुलाई में लॉन्च किया गया था। वेबसाइट पर आगामी फोन दो कलर ऑप्शन, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 5,000 एमएएच बैटरी के साथ लिस्ट है।
 

Lazada इंडोनेशिया लिस्टिंग में कथित Realme 7i फोन होल-पंच कटआउट के साथ दिखा है, जो कि स्क्रीन के ऊपरी बायीं ओर स्थित है बिल्कुल Realme 7 और Realme 7 Pro की तरह। लिस्टिंग में यह भी सामने आया है कि इस फोन में दो कलर ऑप्शन दिए जा सकते हैं, जिनके नाम होंगे- शैम्पेन और जेड। इसके अलावा, इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। रियलमी 7आई फोन पेज पर 5,000 एमएएच बैटरी और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ लिस्ट है।

रियलमी 7आई की कीमत लिस्ट नहीं की गई है, इसकी जगह प्लेसहोल्डर अमाउंट का इस्तेमाल किया गया है।
 

Realme 7i specifications (expected)

रियलमी 7आई स्मार्टफोन इंडोनेशिया में 17 सितंबर को Realme 7 के साथ लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Lazada लिस्टिंग के जरिए स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी दे दी है। हालांकि, हाल ही में सामने आई लीक में स्पेसिफिकेशन की ओर भी संकेत दिए हैं, जिसमें 6.5 इंच का एचडी+ (1,600x720 पिक्सल) डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर आदि शामिल है।

रियलमी 7आई फोन के क्वाड रियर कैमरा सेटअप में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर्स दिए जाएंगे। लीक में यह भी बताया गया है कि इस फोन में 18 वॉच चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद होगा।

फिलहाल, यह साफ नहीं है कि रियलमी 7आई स्मार्टफोन भारत में पेश किया जाएगा या नहीं। लेकिन रियलमी 6आई को देखे, तो उम्मीद की जा सकती है कि रियलमी 7आई स्मार्टफोन भी भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good performance
  • Sturdy and well built
  • Excellent battery life
  • 90Hz display
  • Decent main camera
  • कमियां
  • Heavy and thick
  • Video quality could be better
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी95
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Well built, pleasing design
  • Cameras do well in daylight
  • Stereo speakers sound good
  • Vivid AMOLED display
  • Very fast charging, good battery life
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • Only 60Hz display
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  2. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  4. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  5. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  6. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  7. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  9. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  10. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »