• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme 7i हैंडसेट 64 मेगापिक्सल कैमरे और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च हुआ भारत में, जानें दाम

Realme 7i हैंडसेट 64 मेगापिक्सल कैमरे और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च हुआ भारत में, जानें दाम

रियलमी 7आई चार रियर कैमरों वाला हैंडसेट है। Realme ने इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी है। यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Realme 7i हैंडसेट 64 मेगापिक्सल कैमरे और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ लॉन्च हुआ भारत में, जानें दाम

Realme 7i की कीमत भारत में 11,999 रुपये से शुरू

ख़ास बातें
  • रियलमी 7आई एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है
  • Realme 7i की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं
  • स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है Realme 7i में
विज्ञापन
Realme 7i को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह भारतीय मार्केट में Realme 7 सीरीज़ का तीसरा हैंडसेट है। इससे पहले रियलमी 7 और रियलमी 7 प्रो लॉन्च किए जा चुके हैं। रियलमी 7आई में आपको क्वाड रियर कैमरा सेटअप, ज़्यादा रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलेगा। रैम और स्टोरेज पर आधारित इसका एक मात्र वेरिएंट है। रंगों के विकल्प दो हैं। फोन बहुत हद तक रियलमी 7 का कमज़ोर वर्ज़न है। इसे इंडोनेशियाई मार्केट में पहले ही पेश किया जा चुका है।
 

Realme 7i price in India, sale date

रियलमी 7आई की कीमत भारत में 11,999 रुपये से शुरू होगी। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। ग्राहक 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपये में खरीद पाएंगे। फोन को फ्यूज़न ग्रीन और फ्यूज़न ब्लू रंग में बेचा जाएगा। बता दें कि Realme 7i की सेल 16 अक्टूबर से Flipkart, Realme.com और ऑफलाइन स्टोर्स में शुरू होगी।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, भारत से पहले इसे इंडोनेशिया में लॉन्च किया जा चुका है, जहां इसकी कीमत IDR 3,199,000 (करीब 15,800 रुपये) थी। यह दाम 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है।
 

Realme 7i specifications

डुअल-सिम रियलमी 7आई एंड्रॉयड 10 पर आधारित Realme UI पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है, 90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ। इस पर प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

रियलमी 7आई चार रियर कैमरों वाला हैंडसेट है। पिछले हिस्से पर कैमरे एक वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल में L शेप में मौज़ूद हैं। यहां 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, एफ/ 1.8 लेंस के साथ। इसके अलावा अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। एक 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट सेंसर और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में एफ/ 2.1 लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल Sony IMX471 सेंसर है। इसे होल-पंच कटआउट में जगह मिली है जो स्क्रीन पर बायीं तरफ किनारे में स्थित है।

Realme 7i की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना भी संभव है। कनेक्टिविटी फीचर्स में डुअल-बैंड वाई-फाई, एलटीई, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोमीटर सेंसर और मैगनेटिक इंडक्शन सेंसर फोन का हिस्सा हैं। पिछले हिस्से पर एक फिंगप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

Realme ने इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी है। यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 164.1x75.5x8.9 मिलीमीटर है और वज़न 188 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  2. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  3. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  4. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  5. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  6. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  7. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  8. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  9. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  10. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »