Realme 3 Pro के इस खास वेरिएंट की सेल आज मध्यरात्रि से

Realme ने ट्वीट करके बताया है कि 14 मई को रात 12 बजे रियलमी प्रो के लाइटनिंग पर्पल वेरिएंट की स्पेशल सेल आयोजित होने वाली है।

Realme 3 Pro के इस खास वेरिएंट की सेल आज मध्यरात्रि से
ख़ास बातें
  • Realme 3 Pro आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई पर चलता है
  • रियलमी 2 प्रो की कीमत 13,990 रुपये से शुरू होती है
  • Realme 3 Pro डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है
विज्ञापन
Realme 3 Pro खरीदने की चाहत रखने वाले यूज़र्स के लिए अहम जानकारी सामने आई है। रियलमी 3 प्रो मंगलवार की मध्यरात्रि से एक नए रंग में उपलब्ध होगा। Realme ने जानकारी दी है कि रियलमी 3 प्रो का लाइटनिंग पर्पल बुधवार से मिलना शुरू हो जाएगा, यानी 15 मई से। बताया गया है कि हैंडसेट इस खास कलर वेरिएंट में रैम और स्टोरेज पर आधारित तीन विकल्पों में उपलब्ध होगा। गौर करने वाली बात है कि Realme 3 Pro के लाइटनिंग पर्पल कलर वेरिएंट की स्पेशल सेल Flipkart Big Shopping Days Sale के दौरान आयोजित होने वाली है।

Realme ने ट्वीट करके बताया है कि 14 मई को रात 12 बजे रियलमी प्रो के लाइटनिंग पर्पल वेरिएंट की स्पेशल सेल आयोजित होने वाली है। बता दें कि यह हैंडसेट अब तक कार्बन ग्रे और नाइट्रो ब्लू रंग में मिलता था, वो भी फ्लैश सेल में।
 

Realme 3 Pro की भारत में कीमत

भारत में रियलमी 3 प्रो की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को क्रमशः 15,999 रुपये और 16,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। फोन को कार्बन ग्रे और नाइट्रो ब्लू रंग में बेचा जाएगा।
 
a8hnukkg
 

Realme 3 Pro स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Realme 3 Pro आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। 2.5 डी कर्व्ड ग्लास के साथ आने वाले इस फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। रियलमी 3 प्रो में कंपनी ने ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 616 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी तक रैम भी दिए गए हैं।

अब बात कैमरा सेटअप की। Realme 3 Pro डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.7 अपर्चर वाले 16 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरे के साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी है। फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। कैमरा फीचर की बात करें रियलमी 3 प्रो में 960 फ्रेम प्रति सेकेंड सुपर स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग, 64 मेगापिक्सल की तस्वीरें लेने के लिए अल्ट्रा एचडी मोड और ऑप्टिमाइज़्ड नाइटस्केप मोड है।

Realme 3 Pro में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

Realme का लेटेस्ट हैंडसेट ब्लूटूथ 5.0, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट से लैस है। डिवाइस की बैटरी 4,045 एमएएच की है। यह VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट का डाइमेंशन 156.8x74.2x8.3 मिलीमीटर है और वज़न 172 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Powerful and efficient SoC
  • Very good battery life
  • Cameras fare well under good light
  • Bundled fast charger
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • Laminated back scuffs easily
  • No USB Type-C port
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4045 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme 3 Pro Sale, Realme 3 Pro Price
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X9s Pro में हो सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 3C से मिला सर्टिफिकेशन
  2. BYD ने भारत में लॉन्च किया Sealion 7 एनिवर्सरी एडिशन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  3. Apple को फोल्डेबल आईफोन की जोरदार डिमांड की उम्मीद, 2 करोड़ डिस्प्ले का हो सकता है ऑर्डर
  4. Samsung ने इस Rs 2.7 लाख के फोन की 3 महीने में बंद कर दी सेल! सामने आया कारण
  5. अगर आपके पास ये Xiaomi-Redmi फोन है तो बुरी खबर, कंपनी ने बंद किया सॉफ्टवेयर सपोर्ट
  6. AI स्कैम गैंग्स की हिट लिस्ट में भारत दूसरे नंबर पर, Meta की इस रिपोर्ट में सामने आया पूरा फ्रॉड गेम
  7. Vivo V70 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 35,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
  8. Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर L40 Ultra AE और D20 Ultra, जानें कीमत
  9. OnePlus 15T में मिलेंगे RAM और स्टोरेज के 5 वेरिएंट्स, जल्द होगा लॉन्च
  10. इजरायल-गाजा युद्ध: 76 लाख पेट्रोल कारों के बराबर निकला कार्बन! रिपोर्ट में खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »