Realme 2 Pro का सेल्फी कैमरा होगा और बेहतर, जल्द मिलेगा नया सॉफ्टवेयर अपडेट

Oppo के सब ब्रांड रियलमी ने पिछले महीने सितंबर में Realme 2 Pro को लॉन्च किया था। अब Realme जल्द अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन रियलमी 2 प्रो के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करने वाली है।

Realme 2 Pro का सेल्फी कैमरा होगा और बेहतर, जल्द मिलेगा नया सॉफ्टवेयर अपडेट
ख़ास बातें
  • इस सप्ताह के अंत तक Realme 2 Pro यूजर को मिलेगा अपडेट
  • नए सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद रियलमी 2 प्रो का सेल्फी कैमरा होगा इंप्रूव
  • Realme 1 को जल्द मिलेगा कलरओएस 5.2 अपडेट
विज्ञापन
Oppo के सब ब्रांड रियलमी ने पिछले महीने सितंबर में Realme 2 Pro को लॉन्च किया था। Xiaomi, Huawei जैसी अन्य हैंडसेट निर्माता कंपनियों से मुकाबले के लिए अब Realme जल्द अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन रियलमी 2 प्रो के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करने वाली है। ओप्पो के सब ब्रांड ने अब तक भारतीय बाजार में Realme 1, Realme 2, Realme C1 और Realme 2 Pro हैंडसेट को लॉन्च किया है। Realme 2 Pro को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की जानकारी रियलमी के सीईओ माधव सेठ ने दी है। माधव सेठ ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए बताया कि एक सप्ताह से भी कम समय में रियलमी 2 प्रो के लिए ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए अपडेट जारी किया जाएगा। इसी के साथ उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी है कि कंपनी रियलमी 1 को कलरओएस 5.2 देने पर काम कर रही है।

रियलमी सीईओ माधव सेठ ने  लिखा कि नए सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद सेल्फी कैमरा और गेमिंग के दौरान बैटरी लाइफ भी बेहतर होगी। ट्वीट के मुताबिक, इस सप्ताह के अंत तक  Realme 2 Pro यूजर को अपडेट मिलने की उम्मीद है। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए कहा कि रियलमी 2 प्रो के ठीक बाद रियलमी 1 के लिए अपडेट को जारी किया जाएगा।

याद करा दें कि, डुअल-सिम रियलमी 2 प्रो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90.8 प्रतिशत है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 660 एआईई ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू दिया गया है। रैम और स्टोरेज पर आधारित इस हैंडसेट के तीन वेरिेएंट हैं- 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज। ज़रूरत पड़ने पर सभी वेरिेएंट में 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

अब बात कैमरा सेटअप की। Realme 2 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। यह एफ/1.7 अपर्चर, 6पी लेंस और सोनी आईएमएक्स398 सेंसर से लैस है। इसके साथ जुगलंबदी में मौज़ूद है 2 मेगापिक्सल का सेंसर। यूज़र 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह एआई ब्यूटी 2.0 से लैस है। पोर्ट्रेट मोड के लिए कैमरा में एआई फीचर दिए गए हैं। फोन फ्रंट और रियर कैमरे के साथ एआर स्टीकर्स को सपोर्ट करता है। रियलमी 2 प्रो की बैटरी 3500 एमएएच की है।

Realme 1 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.0 पर चलता है। इसमें 6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 84.75% है। Realme 1 में काम करता है ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। स्टोरेज विकल्प में Realme 1 64 जीबी और 128 जीबी वेरिएंट में आया है। Realme 1 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।  Realme 1 में 3410 एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन का कुल वज़न 158 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid build quality
  • Minuscule notch
  • Plenty of storage and RAM
  • Bright and lively display
  • Face recognition is quick
  • कमियां
  • Laminated back scuffs easily
  • Average low-light camera performance
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Unique design
  • Great performance
  • Value for money
  • Good battery life
  • कमियां
  • Average cameras
  • No fingerprint sensor
  • Cluttered OS
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी60
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3410 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  2. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
  4. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Google Pixel 10a की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,100mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
  7. Realme C83 5G भारत में लॉन्च: बजट में 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  8. Samsung ने बढ़ाए कई स्मार्टफोन के दाम, 3,000 रुपये तक महंगे हुए ये मॉडल्स!
  9. Motorola Edge 70 Fusion भारत में लॉन्च: इसमें हैं 7,000mAh बैटरी और गेमर्स के लिए 120 fps गेमिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Rs 2 हजार सस्ता मिल रहा है Nothing Phone 3a, इसके बैक पैनल की टिमटिमाती लाइटें हैं खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »